Hooda Nuh Visit : हरियाणा में फिर बनेगी कल्याणकारी और प्रगतिशील नीतियों वाली कांग्रेस सरकार: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

140
Hooda Nuh Visit
हरियाणा में फिर बनेगी कल्याणकारी और प्रगतिशील नीतियों वाली कांग्रेस सरकार: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

India News (इंडिया न्यूज़), Hooda Nuh Visit, चंडीगढ़ : बीजेपी-जेजेपी की सरकारों ने हरियाणा को बेरोजगारी, बदहाली और बर्बादी के सिवाय कुछ नहीं दिया। इसीलिए मेवात समेत पूरा हरियाणा इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना चाहता है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नूंह में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। विधानसभा में पार्टी के उप नेता आफताब अहमद, विधायक मोहम्मद इलियास और मामन खान द्वारा आयोजित यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं के जोश और हाजिरी के चलते बड़ी रैली में तब्दील हो गया।

दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

मंच पर भूपेंद्र हुड्डा के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, कांग्रेस ओबीसी (विंग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव, विधायक राव दानसिंह, पूर्व विधायक करण सिंह दलाल, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, साहिदा खान, इब्राहिम इंजीनियर, मोहम्मद इजराइल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनमें जोश भरने का काम किया।

भारत जोड़ो यात्रा, विपक्ष आपके समक्ष, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, जनमिलन समारोह और जन आक्रोश रैलियों को मिले शानदार जनसमर्थन के बाद नववर्ष के मौके पर पार्टी की तरफ से घर-घर कांग्रेस अभियान शुरू करने का ऐलान किया गया है। मेवात इकाई ने नए कार्यक्रम का स्वागत किया। साथ ही कार्यकतार्ओं की तरफ से मीटिंग में अपने-अपने सुझाव रखे गए। सभी ने हरियाणा से बीजेपी-जेजेपी सरकार को उखाड़ने का संकल्प लिया है।

जजपा जिलाध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का हाथ

इस मौके पर नूंह से जेजेपी के जिला अध्यक्ष जावेद खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा को एक बार फिर विकास के रास्ते पर अग्रसर करने के मिशन पर चल रही है। मेवात समेत पूरे प्रदेश में कार्यकतार्ओं का जोश और जनता का रुझान बता रहा है कि प्रदेश को जल्दी ही भ्रष्टाचार व नाकामियों में डूबी सरकार से छुटकारा मिलने वाला है और जल्द ही यहां एक कल्याणकारी और प्रगतिशील नीतियों वाली कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक बुजुर्ग को 6000 रुपए महीना पेंशन, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, कर्मचारियों को ओपीएस, खिलाड़ियों को डीएसपी जैसे उच्च पदों पर नियुक्ति और किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए क्रीमी लेयर की लिमिट  6 से बढ़कर 10 लाख होगी

वहीं प्रदेश में फिर से कानून का राज स्थापित किया जाएगा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी। ड्राइवर्स की यूनियन ने भी हुड्डा को अपना ज्ञापन सौंपा और नए कानून पर रोष जाहिर किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार ने बिना ड्राइवर से सलाह-मशविरा किए नया कानून थोपा है।

कांग्रेस सरकार बनने पर इसे दुरुस्त किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और प्रदेश से बीजेपी-जेजेपी सरकार का जाना तय है। यह सरकार विनाशकाले विपरीत बुद्धि का सटीक उदाहरण पेश कर रही है। पहले किसानों पर जबरदस्ती कृषि कानून थोपे गए, जिसके चलते 750 किसान शहीद हो गए। इसी तरह फैक्ट्री मजदूर के काम के घंटे को भी 8 से बढ़कर 12 करने का कानून बनाया गया।

यह भी पढ़ें : Hit and Run Case : देशभर में चक्का जाम, जानिए अलग-अलग राज्यों का हाल

यह भी पढ़ें : MS Swaminathan Award : हिसार के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज को एमएस स्वामीनाथन अवॉर्ड से नवाजा

यह भी पढ़ें : Cold Weather : हरियाणा-पंजाब के कई हिस्सों में सर्दी का सितम जारी