Hooda on Wrestlers Protest : भारतीय कुश्ती महासंघ के अधिकारियों पर लगे आरोप गंभीर व चिंताजनक : हुड्डा

इंडिया न्यूज, Haryana (Hooda on Wrestlers Protest) : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों के समर्थन में आगे आए हैं। हुड्डा का कहना है कि बेहद दुर्भाग्य और शर्म की बात है कि देश का गौरव हमारे खिलाड़ियों को आज सड़कों पर धरना देना पड़ रहा है।

भारतीय कुश्ती महासंघ के अधिकारियों पर लगे आरोप गंभीर व चिंताजनक हैं। सरकार निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों को पूरा देश पलकों पर बिठाता है, उन्हें भी धरने पर बैठने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

कुश्ती महासंघ को बर्खास्त किया जाए

महिला पहलवानों द्वारा कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसलिए बिना देरी के कुश्ती महासंघ को बर्खास्त करके सभी आरोपियों को जांच के दायरे में लाया जाए। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि निश्चित तौर पर ये तमाम पहलवान देश के खिलाड़ी हैं, लेकिन प्रदेश सरकार को यह भी याद रखना चाहिए कि ज्यादातर खिलाड़ी हरियाणा से संबंधित हैं।

इनके अधिकारों को संरक्षण देना और इनके हक में आवाज उठाना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन इस मामले में हरियाणा सरकार की चुप्पी बेहद निराशाजनक है। यौन उत्पीड़न जैसे मामलों में हर बार प्रदेश सरकार चुप्पी साध लेती है। वह आरोप चाहे प्रदेश के खेल मंत्री के ऊपर लगे हों या फिर भारतीय कुश्ती महासंघ पर पर। हुड्डा ने मांग की है कि केंद्र सरकार को बिना देरी किए खिलाड़ियों की मांग मानते हुए आगे की कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : Haryana CM on Wrestlers Protest : हर मुद्दे की गंभीरता से होगी जांच : मनोहर लाल

ये भी पढ़ें : Raghuram Rajan On Rahul Gandhi : राहुल गांधी स्मार्ट व्यक्ति हैं, पप्पू नहीं : पूर्व गवर्नर रघुराम

Connect With Us : Twitter, Facebook
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

7 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

7 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

8 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

8 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

9 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

9 hours ago