Hooda Taunt on BJP : मौजूदा सरकार के समय में हर वर्ग परेशान : हुड्डा

इशिका ठाकुर, Haryana (Hooda Taunt on BJP) : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भारत जोड़ो यात्रा के करनाल संयोजक कुलदीप शर्मा के निवास पर बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारत जोड़ो यात्रा को कामयाब बनाने के लिए धन्यवाद किया।

पत्रकारों से रू-ब-रू हुए पूर्व सीएम

Hooda Taunt on BJP

करनाल कुलदीप शर्मा के निवास पर पहुंचने के उपरांत हुड्डा ने पत्रकारों से कहा कि हरियाणा में यात्रा को काफी अच्छा समर्थन मिला है। वहीं गन्ने को रेट को लेकर किसानों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में गन्ना किसान काफी खुश थे। हमने काफी अच्छा रेट दिया, लेकिन मौजूदा सरकार के समय में सरकार ने हर वर्ग को परेशान कर रखा है। भाजपा सरकार में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। रोजगार के लिए भी युवाओं को भटकना पड़ रहा है।

छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले की जांच होनी चाहिए

वहीं कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में छात्राओं के द्वारा यौन उत्पीड़न के जो आरोप लगाए गए हैं, उसके ऊपर कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जो रेसलर खिलाड़ी धरने पर बैठे हैं, उसके ऊपर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने खिलाड़ियों हमेशा मान बढ़ाया है। इतने बड़े खिलाड़ी ऐसे ही आरोप नहीं लगाते जो आरोपी है उसे खिलाफ जांच होनी चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी की सरकार को इवेंट की सरकार बताते हुए कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार जनविरोधी सरकार है उन्होंने कहा कि पंचायतों में ई टेंडरिंग भी आने वाले समय में एक बड़ा घोटाला सिद्ध होगी।

भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन सफल रहा : कुलदीप शर्मा

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के करनाल संयोजक कुलदीप शर्मा ने कहा कि करनाल में यात्रा का आयोजन पूरी तरह से सफल रहा। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कुलदीप शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा गंगा की धारा बन चुकी है, जिसे कागज की दीवारें नहीं रोक पाएंगी।

भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा की सरकार भयभीत

कुलदीप शर्मा ने कहा कि यात्रा को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह भयभीत है और यही कारण है कि भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को करनाल की यात्रा से भयभीत होकर उन्हें करनाल में नहीं, बल्कि गोहाना के मैदान में उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली 29 तारीख को देखेंगे कि जितने आदमी करनाल की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सड़कों पर मौजूद थे, उसके मुकाबले गोहाना में जनता कहीं दिखाई नहीं देगी। कुलदीप शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है। निश्चित रूप से इसके परिणाम आने वाले समय में सकारात्मक होंगे।

यह भी पढ़ें : India Corona Update : जानिए देश में आज 100 से भी कम आए केस

यह भी पढ़ें : Republic Day : जानिए दिल्ली में इतने समय तक नहीं चला सकेंगे ड्रोन

यह भी पढ़ें : Ranjit Singh on Ram Rahim Parole : सभी को फरलो व पैरोल लेने का अधिकार : रणजीत सिंह

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Weather: कैसा रहेगा हरियाणा के जिलों का तापमान, होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी, जाने यहां

Haryana Weather: कैसा रहेगा हरियाणा के जिलों का तापमान, होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी, जाने…

1 hour ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता से हुई सरेआम छेड़छाड़, बीजेपी ने कांग्रेस की लगाई जमकर वॉट

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता से हुई सरेआम छेड़छाड़, बीजेपी ने…

2 hours ago

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें पूरी खबर

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें…

2 hours ago