Hooda Taunt on Digvijay Chautala : दिग्विजय अभी बच्चा, उसे राजनीति की ज्यादा समझ नहीं : हुड्‌डा

इंडिया न्यूज, Haryana (Hooda Taunt on Digvijay Chautala) : प्रदेश में गठबंधन की अटकलों के बीच पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले, लेकिन जजपा के नेताओं दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला पर बोले हैं।

जजपा महासचिव दिग्विजय चौटाला बार-बार कह रहे हैं कि 2019 के चुनावों के बाद उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन करने से पहले कांग्रेस के सामने गठबंधन को कहा था, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इस पर हुड्डा का कहना है कि दिग्विजय अभी बच्चा है। अभी उसे राजनीति की ज्यादा समझ नहीं है। रही दुष्यंत की बात तो उसने कांग्रेस के साथ गठबंधन बारे कभी बैठकर बात की ही नहीं थी।

जजपा ने प्रदेश की जनता से विश्वासघात किया

हुड्डा ने कहा कि पहले हम चाहते थे कि जजपा हमारे साथ सरकार में शामिल हो, लेकिन वह उसी भाजपा के साथ सरकार बनाने के लिए चली गई, जिसके विरुद्ध लोगों ने जपजपा को वोट दिए थे। जजपा ने प्रदेश की जनता की वोटें हासिल कर विश्वासघात किया है।

हमें किसी गठबंधन की जरूरत नहीं

हुड्डा का कहना है कि जजपा और इनेलो दोनों को लग रहा है कि 2024 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसलिए जजपा पहले ही कांग्रेस के सामने यह पेशकश रख रही है कि हमें सरकार में शामिल कर ले, लेकिन हमें किसी के भी सहयोग की जरूरत नहीं, क्योंकि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

यह भी पढ़ें : Hudaudi Sarpanch Murder Case : 5 दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार रुपए जुर्माना

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

1 hour ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

1 hour ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

1 hour ago