प्रदेश की बड़ी खबरें

Female Doctor Committed Suicide : फतेहाबाद में अस्पताल संचालिका महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Female Doctor Committed Suicide : फतेहाबाद में बस स्टैंड के पीछे स्थित लूथरा अस्पताल की संचालिका डॉ. सुनीता लूथरा ने शनिवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मितले ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी गई। घटना का कारण परिवारिक समस्याएं बताई जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

डॉ. प्रतीक ने बताया कि उनकी मां परेशान थी

जानकारी मुताबिक़ करीब डॉ. देवेंद्र लूथरा (65) और उनकी पत्नी डॉ. सुनीता लूथरा (62)  ने बस स्टैंड के पीछे कई सालों से चल रहे चर्म रोग व मैटरनिटी अस्पताल चला रहे थे। उनके बेटे डॉ. प्रतीक लूथरा भी नैंसी लूथरा के साथ अपनी क्लीनिक चला रहे हैं। अस्पताल का मुख्यालय तथा उसकी ऊपरी मंजिल पर परिवार के सदस्यों की रहन-सहन थी। मृतका के बेटे डॉ. प्रतीक ने बताया कि उनकी मां परेशान थी और आज सुबह उन्हें कमरे में पंखे से बंधे फंदे पर लटकी हुई पाया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और मामले की जांच के लिए कार्रवाई की गई।

पुलिस अभी कर रही है मामले की पूरी जांच

मामले में सिटी थाने के एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस अभी मामले की पूरी जांच कर रही है। घरवालों और रिश्तेदारों से बयान लिए जा रहे हैं, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। मामले के बयानों के अनुसार डॉ. सुनीता लूथरा के परिवार में कई समस्याएं चल रही थीं। उनके बेटे डॉ. प्रतीक ने बताया कि उनकी पत्नी और मां के बीच में अक्सर विवाद होता था और वे एक-दूसरे से बात नहीं करती थीं।

वहीं डॉ. सुनीता लूथरा के भाई विकास झंडई और सुनील ने डॉ. देवेंद्र लूथरा के खिलाफ गुस्सा जताया है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र उनकी बहन को परेशान करते थे और इसी कारण से वे कई सालों से उनके घर नहीं आ रहे थे। मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : Vinod Barara Murder Case : ढाई साल बाद विनोद बराड़ा हत्याकांड का खुलासा

यह भी पढ़ें : Newlyweds Murdered : नहर में तैरता मिला नवविवाहिता का शव, हत्या कर शव नहर में फेंका गया

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

9 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago