प्रदेश की बड़ी खबरें

Rahul-Priyanka Haryana Visit : हरियाणा चुनावी प्रचार के आख़िरी हफ़्ते राहुल-प्रियंका की जोड़ी हरियाणा में कैसे करेगी कमाल ?

  • हरियाणा विधानसभा में चुनावी प्रचार के किए नेता विपक्ष राहुल गांधी कल से यात्रा के ज़रिए शुरू करेंगे चुनावी प्रचार

कनिका कटियार, नई दिल्ली India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rahul-Priyanka Haryana Visit : हरियाणा विधानसभा में चुनावी प्रचार के किए नेता विपक्ष राहुल गांधी 30 सितंबर से यात्रा के ज़रिए चुनावी प्रचार शुरू करेंगे। पहले दिन अंबाला से कुरुक्षेत्र तक राहुल गांधी हरियाणा संकल्प विजय यात्रा का आग़ाज़ करेंगे। यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल होंगी। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस ने आख़िरी समय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जोड़ी को चुनावी प्रचार में उतारा है। यात्रा के ज़रिए बीजेपी को घेरने और कांग्रेस को ओर मज़बूत बनाने की करी तैयारी।

Rahul-Priyanka Haryana Visit : राहुल गांधी कल से बस के माध्यम से यात्रा की शुरुवात करेंगे

5 अक्टूबर को हरियाणा में 90 सीटो पर मतदान होने है और 8 अक्टूबर को चुनावी परिणाम आयेंगे इससे पहले कांग्रेस “बस यात्रा” निकालने की शुरुवात करने जा रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल से बस के माध्यम से यात्रा की शुरुवात करेंगे। वह कई विधानसभाओं में कांग्रेस के गारंटी और वादों का भी प्रचार करेंगे। दरअसल राहुल गांधी की यात्रा के ज़रिए उन विधानसभाओं को कांग्रेस टारगेट करती नज़र आ रही है जहां कांग्रेस की इस्थिति मज़बूत है और जीत सकती है।

राहुल और प्रियंका चुनावी मैदान में बीजेपी को घेरते नज़र आयेंगे

चुनाव के आख़िरी सप्ताह में राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में बीजेपी को घेरते नज़र आयेंगे, जानकारो के मुताबिक़ राहुल गांधी तीन दिन तक अलाग अलग विधानसभा में बस के ज़रिए रैली, नुक्कड़ सभाए और आम लोगो से मुलाक़ात करते नज़र आयेंगे।जिस तरह भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी ने की थी उसी तरह छोटे पैमाने पर हरियाणा में कल राहुल गांधी एक बार फिर नज़र आयेंगे।

राहुल गांधी की यह तीसरी यात्रा होगी

बीते दो सालों में राहुल गांधी की यह तीसरी यात्रा होगी। पहले यात्रा नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी से ज़्यादा की थी और कांग्रेस को ख़ासतौर पर राहुल गांधी को उस यात्रा का बड़ा फ़ायदा मिला था। दूसरी यात्रा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राहुल ने मणिपुर से मुंबई की थी जिसका नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा रखा गया था, अब तीसरी यात्रा राहुल गांधी हरियाणा विधानसभा के लिए कर रहे है जिसका नाम “हरियाणा विजय संकल्प यात्रा” रखा गया है।

कैसी होगी हरियाणा में राहुल-प्रियंका की यात्रा

राहुल गांधी अंबाला विधानसभा से शुरू करेंगे यात्रा जो कि कुमारी सैलजा का इलाक़ा है। यात्रा अंबाला से शुरू हो कर कुरुक्षेत्र तक होगी। जिसमे पहले दिन प्रियंका गांधी शामिल होगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी अलग-अलग जगह नुक्कड़ सभाए करेंगे और अलग अलग समुदाय के लोगो से मिलेंगे। सुबह 11.00 बजे – नारायणगढ़ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार शैली चौधरी के समर्थन में हुडा ग्राउंड, नारायणगढ़ में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेंगे।

इसी क्रमानुसार यात्रा प्रारम्भ होकर यमुनानगर के बिलासपुर रोड साढ़ौरा में स्वागत कार्यक्रम। मुलाना (अम्बाला) के दोसड़का में जनता को संबोधित करेंगे। साहा (अम्बाला) में राजीव चौक पर स्वागत कार्यक्रम। कुरुक्षेत्र के शाहबाद में शहीद उधम सिंह चौक पर स्वागत कार्यक्रम। कुरूक्षेत्र के लाडवा में जीटी रोड बाबैन चौंक पर स्वागत कार्यक्रम। कुरूक्षेत्र के पीपली चौक पर स्वागत कार्यक्रम। शाम 05.00 बजे – थानेसर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक अरोड़ा के समर्थन में थानेसर (कुरूक्षेत्र) में सैक्टर 10 में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेंगे।

Deepender Hooda का भाजपा पर तंज : डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन…..मरम्मत के काबिल भी नहीं रहे 

Amit Shah: ‘राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन…’, अमित शाह का विपक्षों पर जुबानी हमला

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Kalka Assembly के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को जिताएं : हिमंत बिस्वा सरमा

कालका के विकास के लिए घोषणा पत्र जारी कालका के सभी मंडल के लिए अलग…

4 mins ago

Kumari Selja : कांग्रेस का घोषणा पत्र, घोषणा पत्र है भाजपा की तरह कोई ढकोसला पत्र नहीं

देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जनता को विकास के…

23 mins ago

Aarti Singh Rao की जीत आप सब की जीत होगी : राव इन्द्रजीत सिंह

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Aarti Singh Rao : केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने…

1 hour ago

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat : भर्ती रोको गैंग बनाकर कांग्रेस ने युवाओं की भर्ती में लगाई अड़चनें

हरियाणा की भाजपा सरकार ने केंद्र की गरीब कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारा…

2 hours ago