प्रदेश की बड़ी खबरें

HSEB Exam : रद हुई परीक्षाओं की तिथि घोषित, 4 से 6 अप्रैल तक होंगी परीक्षाएं

India News (इंडिया न्यूज), HSEB Exam, चंडीगढ़ : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पेपर लीक होने के कारण रद की परीक्षाओं की तिथि का दोबारा नया शेड्यूल तैयार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा की शैक्षिक व मुक्त विद्यालय परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 में पेपर लीक होने के बाद रद की गई थी। अब परीक्षा का संचालन 4 से 6 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर करवाया जाएगा। डॉ. वीपी यादव ने बताया कि दसवीं शैक्षिक व मुक्त विद्यालय परीक्षा में रद्द हुए विषयों (हिंदी, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, अंग्रेजी, विज्ञान, संस्कृत व सामाजिक विज्ञान) की पुन: परीक्षाओं का संचालन 4 अप्रैल को संबंधित जिला मुख्यालयों पर करवाया जाएगा।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी

इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने व अन्य कारणों से 10वीं की शैक्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 में शामिल नहीं हो पाए थे, ऐसे परीक्षार्थियों की हिंदी, शारीरिक शिक्षा, अंग्रेजी व गणित (आधार व मानक) विषय की परीक्षाएं बोर्ड मुख्यालय पर स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यालय भिवानी में चार से सात अप्रैल तक संचालित होंगी। इसी तरह बारहवीं शैक्षिक व मुक्त विद्यालय में रद्द हुए विषयों (उर्दू, रसायन विज्ञान, लेखाकंन, हिंदी कौर, राजनीतिक विज्ञान) की पुन: परीक्षाएं 5 अप्रैल व अंग्रेजी कौर विषय की परीक्षा 6 अप्रैल को संबंधित जिला मुख्यालय पर होगी। 10वीं की पुन: परीक्षा में करीब 4088 और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 2395 परीक्षार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का समय दोपहर 12.30 से सायं 3.30 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें : Savitri Jindal Left Congress : देश की सबसे धनी महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ी कांग्रेस

यह भी पढ़ें : Naib Singh Saini : करनाल से नायब सिंह सेनी को विधानसभा टिकट मिली, करनाल से विधासभा का चुनाव लड़ेंगे नायब सिंह

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

10 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

10 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

11 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

11 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

12 hours ago