सिरसा/अमर ज्यानी: कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह ने गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में केवल राहुल गांधी की चापलूसी करने वाले नेताओं की फौज है। सब अच्छे लोग कांग्रेस छोड़ चुके हैं। स्वाभिमान वाले नेता कांग्रेस में नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा राहुल गांधी की चापलूसी नहीं करेंगे और जल्द ही हुड्डा कांग्रेस छोड़ेंगे। रणजीत सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में कोई मजबूती नहीं आएगी।
कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा राहुल गांधी की चापलूसी नहीं कर सकते इसलिए वे जल्द ही कांग्रेस छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव से पहले हुड्डा कांग्रेस छोड़ देंगे। उन्होंने सोनिया गांधी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सोनिया गांधी के दोबारा कार्यकारी अध्यक्ष बनने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सोनिया गांधी से कांग्रेस में कोई मजबूती नहीं होगी। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कभी सरकार नहीं बनी।
रणजीत सिंह ने कांग्रेस में बिखराव पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कद के सामने कोई दूसरा नेता टिक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के लोगों पर देश की जनता ने बहुत भरोसा किया। मुद्दा विहीन कांग्रेस के साथ देश की जनता नहीं चलेगी। कांग्रेस में देश हित का मुद्दा उठाने वाला कोई नेता नहीं है। अपने परिवार के स्वार्थ के कारण लोग कांग्रेस से पीछे हटते जा रहे है।
कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह ने बरोदा उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि वे बरोदा उपचुनाव में खूब प्रचार भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सिरसा जिले में सीएम घोषणाओं का काम शुरू हो गया है। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…
बजट में विकसित भारत की रूपरेखा : बिप्लब देब पीएम मोदी का स्वच्छ भारत का…
संत महात्माओं ने दिए प्रेरणादायक प्रवचन India News Haryana (इंडिया न्यूज), '12 Jyotirlinga Spiritual Fair' :…
चोरी की एक बाइक सहित दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, बाइक चलाने का शौक पूरा करने…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Charkhi Dadri News : चरखी दादरी की शंकर कॉलोनी निवासी एक…