India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fetus Found Dead : पानीपत जिला के समालखा के गांव करहंस में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें देर शाम को एक कलयुगी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को गली में डाल दिया। करीब 5 – 6 महीने का एक नवजात बच्चे का भ्रूण मृत अवस्था में मिला गांव की सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सरपंच ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात महिला के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की। घटना में लड़का है या लड़की अभी इसके बारे में पता नहीं चल सका।
जानकारी मुताबिक गांव करहंस की महिला सरपंच सुखबीरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुझे रात्रि करीब 9:00 बजे सूचना मिली कि भूनन वाला मोहल्ला मकान वीरभान के नजदीक गली में एक नवजात बच्चे का भ्रूण मृत अवस्था में पड़ा हुआ है जिसकी सूचना डायल 112 को दी। सरपंच ने बताया कि किसी अज्ञात महिला द्वारा बच्चों को जन्म देकर अपनी पहचान छुपाने के लिए गली में डाल दिया, जिसकी उम्र करीब 5- 6 महीने है। बच्चे की एक टांग आवारा जानवर द्वारा नोच ली गई। उसने बताया कि नवजात बच्चे के बारे में लड़का है या लड़की इसका पता नहीं चल सका।
सरपंच ने अज्ञात बच्चे को जन्म देने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं इस संबंध में जांच अधिकारी एवं सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सरपंच की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर पानीपत सरकारी अस्पताल में नवजात भ्रूण का पोस्टमार्टम कराकर जन सेवा दल को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि अभी भ्रूण का पता नहीं चल पाया कि लड़का है या लड़की जिसकी जांच की जा रही है।