प्रदेश की बड़ी खबरें

Husband Killed His Wife : पति ने कुल्हाड़ी से वार कर की पत्नी की हत्या

  • मृतका के पहले पति की हो चुकी है मौत, देवर के साथ रह रही थी मृतका
  • वार्ड के एमसी की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

 India News (इंडिया न्यूज), Husband Killed His Wife : हनुमान नगर में पारिवारिक कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा यिला। शहर थाना पुलिस ने वार्ड पार्षद की शिकायत पर फरार पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Husband Killed His Wife : कुल्हाड़ी से सुनीता के सिर पर कई वार किए

हनुमान नगर निवासी संदीप का उसकी पत्नी 35 वर्षीय पत्नी सुनीता से पारिवारिक कलह के चलते कहासुनी हो गई। जिस पर संदीप ने कुल्हाड़ी से सुनीता के सिर पर कई वार किए। जिसमें सुनीता की मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर संदीप मौके से फरार हो गया। घटना का उस समय पता चला जब उनके बच्चों ने पड़ोसियों को बताया। वार्ड के पार्षद राजकुमार ने जब उनकी छत पर जा कर देखा तो सुनीता खुन से लथपथ पड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया। शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतका का मायका पक्ष के बारे में जानकारी नहीं मिली

पार्षद राजकुमार ने बताया कि मृतका सुनीता के पहले पति अमित की लगभग दो साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद सुनीता अपने देवर संदीप के साथ दंपत्ति के तौर पर रह रही थी। दोनों पति-पत्नी बच्चों को साथ लेकर रह रहे थे। मृतका का मायका पक्ष के बारे में जानकारी नहीं मिली। शहर थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने वार्ड के एमसी राजकुमार की शिकायत पर आरोपित पति संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार संदीप की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Kartikeya Sharma in Karnal Shah Rally : मोदी सरकार में सभी का पूर्ण विकास हुआ : कार्तिकेय शर्मा

यह भी पढ़ें : Amit Shah Hisar Rally : शहजादे और दामादों वाली कांग्रेस को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी : गृहमंत्री अमित शाह

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

32 mins ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

57 mins ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

1 hour ago