Haryana News: पानीपत में महिला पर पति ने डाला उबलता पानी, पास सो रही 2 बेटियों भी झुलसीं

इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा के पानीपत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर की कालोनी में सोती हुई महिला के पर उसके पति ने उबलता हुआ पानी डाल दिया, जिससे पीड़ित महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला के साथ सोई उसकी बेटियां पर भी पानी गिरा जिससे वे भी घायल हो गई।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 326 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने शिकायत में बताया है कि आरोपी ने उन्हें जलाकर मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला अपनी बेटियों को लेकर किसी तरह नजदीकी अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

पीड़ित की साल 2008 में हुई थी शादी

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि पीड़ित अशोक विहार कॉलोनी की निवासी है। उनके पास तीन बच्चे है। एक 12 साल का बेटा और 9 साल की जुड़वां बेटियां हैं। उसकी शादी वर्ष 2008 में हुई थी। उसका पति अजय कुमार एक फैक्टरी में काम करता है।

जानिए मामला

उन्होंने बताया कि उसका पति उस के चरित्र पर शक करता है। 13 सितंबर की रात को परिवार घर की छत पर लेटा था। इस दौरान पति-पत्नी अपने-अपने मोबाइल में व्यस्थ थे। कुछ समय के बाद अजय ने पत्नी को कहा कि ऊपर नहीं सोएंगे। तुम बच्चों को लेकर नीचे आ जाए। इतना कहने के बाद वह नीचे चला गया।

महिला ने जब बच्चों को नीचे चलने के लिए कहा तो बच्चों ने थोड़ी देर रूकने के लिए कहा, बोले अभी हमें यहीं खेलना है। बच्चों के कहने पर महिला कुछ देर ऊपर रुक गई। ऐसे में उसे अचानक नींद आ गई।

इसी बीच उसका पति अजय कुमार हाथ में उबलता हुआ गर्म पानी लेकर ऊपर पहुंचा, और उबलता हुआ पानी अपनी पत्नी के पेट पर डाल दिया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी को ऐसे ही जला-जला कर मारने की धमकी दी है। महिला के पास दोनों बेटियों होने के कारण गर्म पानी उन पर भी गिर गया जिससे एक बेटी ज्यादा झुलस गई।

यह भी पढ़ें : Haryana News: रेणुका बिश्नोई आदमपुर में आज से शुरू करेंगी ‘नारी तू नारायणी’ अभियान

यह भी पढ़ें : CM Statement on Aadhar Card and PPP : योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने में आधार कार्ड व पीपीपी बना महत्वपूर्ण दस्तावेज

Connect With Us: Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

33 mins ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

3 hours ago

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live : जानिए इतनी वोटों के अंतर से जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…

4 hours ago

Shakti Rani Sharam ने नगर निगम अंबाला चुनाव में भी लहराया था विजयी परचम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…

5 hours ago