प्रदेश की बड़ी खबरें

Palwal Husband Suicide : कुछ माह पहले हुई थी शादी और लगा लिया फंदा

  • पत्नी से दुखी होकर पति ने मौत को लगाया गले

India News, इंडिया न्यूज़, Palwal Husband Suicide, चंडीगढ़ : जिला पलवल में एक नवविवाहित युवक द्वारा मौत को गले लगाने का मामला सामने आया है। जी हां, यहां एनक्लेव में रहने वाले एक युवक पत्नी की प्रताड़ना से इतना तंग हुआ कि उसने मौत को गले लगाना ही मुनासिब समझा। बता दें कि युवक की 9 महीने पहले ही शादी हुई थी। वहीं कैंप थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लड़की वालों ने झूठे केस में फंसाने की भी दी धमकी

जानकारी के अनुसार कल्याण एनक्लेव निवासी देवी प्रसाद ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि दिसंबर 2022 में उसके बेटे सुरेंद्र की शादी फरीदाबाद निवासी शालिनी से हुई थी, लेकिन शादी के बाद शालिनी उसके बेटे के साथ अक्सर झगड़ा करने लगी और 5 माह घर छोड़कर मायके चली गई।

सुरेंद्र जब पत्नी शालिनी को लेने ससुराल गया तो वह साथ नहीं आई। जब उसे लेने मायके गए तो वहां लड़की और उसके परिजनों ने काफी दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं, शालिनी ने कहा कि यदि पैसे उसे नहीं दिए वह उसे और उसके परिजनों को को झूठे केस में फंसा देगी। बस यही कारण रहा कि उसका बेटा अक्सर परेशान रहने लगा। इसी परेशानी में सुरेंद्र ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

यह भी पढ़ें : Shimla Landslide : शिमला में भूस्खलन से मंदिर ढहा, 9 की मौत, कई लोग दबे

यह भी पढ़ें : Haryana Rain Alert : प्रदेश के 16 जिलों में बरसात का अलर्ट

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Amit Malviya: “कांग्रेस है नई मुस्लिम लीग…”, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पार्टी की कड़ी आलोचना की, साथ ही उन्होंने पार्टी…

1 min ago

Haryana Politics: हरियाणा में मजबूत हुई भाजपा, निर्दलीय विधायकों ने ज्वाइन की पार्टी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप…

13 mins ago

Anil Vij: ‘जमानत जब्त पार्टी’, अनिल विज ने किस पर साधा निशाना, जानें

पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने बताया, "लोग सत्ता के खिलाफ लहर की बात करते हैं,…

42 mins ago

Rahul Gandhi on Haryana Result : प्रदेश में कांग्रेस को मिली हार पर ये बोले राहुल गांधी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi on Haryana Result : हरियाणा में विधानसभा चुनाव…

59 mins ago

Babita Phogat: “चाहे राहुल गांधी हों या प्रियंका गांधी…”, पहलवान बबिता फोगाट का चुनावी नतीजों पर बड़ा बयान

बीजेपी की शानदार जीत पर बबिता फोगाट की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा की…

1 hour ago

PM Tweet : नायब सैनी की मुलाकात के बाद पीएम ने ये किया ट्वीट…

पीएम ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए दी बधाई India News…

1 hour ago