इंडिया न्यूज, Jammu News (Hybrid Terrorist) : जम्मू संभाग के जिला रियासी (Reasi) में पुलिस ने एक हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से काफी हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर फिलहाल आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस स्टेशन महोर में पुलिस को सूचना मिली कि रियासी की महोर तहसील का रहने वाला जफर इकबाल पुत्र करीम बख्श पाकिस्तान में आतंकवादी आकाओं के लगातार संपर्क में है। आरोपी का भाई भी मोहम्मद इशाक आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल था, जो कि राजोरी में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
रियासी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 58 आरआर और सीआरपीएफ की 126 बटालियन की टीमों संग अंगराला जंगल में संयुक् अभियान चलाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी कर उक्त आरोपी जफर इकबाल को प्लासू नाला से गिरफ्तार कर लिया। उससे निरंतर पूछताछ की गई।
आतंकी के खुलासे पर एक ठिकाने से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किया गया है। हाइब्रिड आतंकी के पास से दो पिस्टल (ग्लॉक), 4 मैगजीन पिस्टल ग्लॉक और एक ग्रेनेड मिला है। इतना ही आरोपी के पास से 1.81 लाख आतंकी गतिविधियों के लिए जमा किया गया फंड भी बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ें : Badaun Jama Masjid Controversy : बदायूं की जामा मस्जिद मामले में सुनवाई आज, सुरक्षा कड़ी
यह भी पढ़ें : Haryana News: रेणुका बिश्नोई आदमपुर में आज से शुरू करेंगी ‘नारी तू नारायणी’ अभियान
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…