होम / सम्मोहित कर महिला से लुटे सवा लाख के गहने….जानें क्या है पुरी खबर

सम्मोहित कर महिला से लुटे सवा लाख के गहने….जानें क्या है पुरी खबर

• LAST UPDATED : September 6, 2021

घरौण्डा / महेंद्र सिंह

घरौण्डा के भगवती चंद्र मेमोरियल अस्पताल में दवाई लेने के लिए आई महिला को तीन शातिर ठगों ने अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि तीनों ने कुछ नशीला पदार्थ महिला को सुंघाया, जिसके बाद वह सम्मोहित सी हो गई और तीनों शातिर उसके गले की चैन, अंगूठी व कान के टोपस लेकर फरार हो गए। महिला ने होश संभाला तो मामले की शिकायत पुलिस को की। महिला के साथ हुई लूट की यह घटना अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

घरौण्डा के वार्ड नंबर-14 की सुनीता पत्नी सुरेंद्र वर्मा अपनी छह साल की नवासी के साथ भगवती चंद्र अस्पताल में दवाई लेने के लिए जा रही थी। घटना रविवार शाम 6.26 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सुनीता के पीछे लाल रंग की टी शर्ट पहने युवक आता है। युवक सुनीता को बातों में उलझाकर रोकने की कोशिश करता है। सुनीता उसे जवाब देकर अस्पताल के अंदर चली जाती है। महिला को जाते देख लड़के पीछे आ रही एक महिला व पिंक टी-शर्ट पहने युवक भी उसको रोकने का प्रयास करते है। इतनी देर में सुनीता अस्पताल में चली जाती है। तभी पिंक टी-शर्ट पहने युवक लाल रंग का बैग निकलता है। उसके बाद युवक सुनीता को एक बार अस्पताल से बाहर आने के लिए कहते है। सुनीता जैसे ही अस्पताल से बाहर आती है, तो वो लोग उसे कोई पदार्थ सुंघाते है, और महिला उनके पीछे पीछे जाती दिखाई देती है। उसके साथ उसकी नवासी भी चल पड़ती है।युवक महिला को अस्पताल के बाहर खड़े ऑटो के पीछे लेकर जाते है, और तीनों मिलकर महिला के गले से सोने की चैन, अंगूठी और कान के टॉपस लूट कर मौके से फरार हो जाते है। महिला के पति सुरेंद्र वर्मा ने बताया है कि उसकी पत्नी से रेड टी शर्ट वाले ने बस स्टैंड का पता पूछा था। दिल्ली जाने के लिए पैसे की डिमांड की थी।  डिमांड करने के बाद सुनिता उसे मना करके अस्पताल में चली गई थी। महिला व दोनों युवकों ने अस्पताल से बाहर उसकी पत्नी सुनीता को बुलाया और कुछ पदार्थ सुंघाया। जिससे वह सम्मोहित हो गई और उनके पीछे पीछे चल दी और ऑटो के पीछे ले जाकर तीनों शातिरों ने उसकी पत्नी के सोने के गहने लूट लिए। जिनकी कीमत करीब सवा लाख रुपए है। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने महिला व दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

महिला को सम्माहित करके लूटपाट की यह कोई पहली घटना नहीं है। बीते 24 अगस्त को पीएनबी बैंक में पैसे जमा करवाने गए सोनू भटठे के मुनीम अराईपुरा निवासी जोगिंद्र को भी सम्मोहित करके 25 हजार रुपए लूट कर आरोपी फरार हो गए थे। यह घटना भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ है। अभी जांच पड़ताल जारी है। पुलिस को मामलें में कोई सफलता नहीं मिली है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत
Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल
Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 
Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे
Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण
Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Vij Said On Congress’ Manifesto : कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोले विज “यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox