प्रदेश की बड़ी खबरें

सम्मोहित कर महिला से लुटे सवा लाख के गहने….जानें क्या है पुरी खबर

घरौण्डा / महेंद्र सिंह

घरौण्डा के भगवती चंद्र मेमोरियल अस्पताल में दवाई लेने के लिए आई महिला को तीन शातिर ठगों ने अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि तीनों ने कुछ नशीला पदार्थ महिला को सुंघाया, जिसके बाद वह सम्मोहित सी हो गई और तीनों शातिर उसके गले की चैन, अंगूठी व कान के टोपस लेकर फरार हो गए। महिला ने होश संभाला तो मामले की शिकायत पुलिस को की। महिला के साथ हुई लूट की यह घटना अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

घरौण्डा के वार्ड नंबर-14 की सुनीता पत्नी सुरेंद्र वर्मा अपनी छह साल की नवासी के साथ भगवती चंद्र अस्पताल में दवाई लेने के लिए जा रही थी। घटना रविवार शाम 6.26 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सुनीता के पीछे लाल रंग की टी शर्ट पहने युवक आता है। युवक सुनीता को बातों में उलझाकर रोकने की कोशिश करता है। सुनीता उसे जवाब देकर अस्पताल के अंदर चली जाती है। महिला को जाते देख लड़के पीछे आ रही एक महिला व पिंक टी-शर्ट पहने युवक भी उसको रोकने का प्रयास करते है। इतनी देर में सुनीता अस्पताल में चली जाती है। तभी पिंक टी-शर्ट पहने युवक लाल रंग का बैग निकलता है। उसके बाद युवक सुनीता को एक बार अस्पताल से बाहर आने के लिए कहते है। सुनीता जैसे ही अस्पताल से बाहर आती है, तो वो लोग उसे कोई पदार्थ सुंघाते है, और महिला उनके पीछे पीछे जाती दिखाई देती है। उसके साथ उसकी नवासी भी चल पड़ती है।युवक महिला को अस्पताल के बाहर खड़े ऑटो के पीछे लेकर जाते है, और तीनों मिलकर महिला के गले से सोने की चैन, अंगूठी और कान के टॉपस लूट कर मौके से फरार हो जाते है। महिला के पति सुरेंद्र वर्मा ने बताया है कि उसकी पत्नी से रेड टी शर्ट वाले ने बस स्टैंड का पता पूछा था। दिल्ली जाने के लिए पैसे की डिमांड की थी।  डिमांड करने के बाद सुनिता उसे मना करके अस्पताल में चली गई थी। महिला व दोनों युवकों ने अस्पताल से बाहर उसकी पत्नी सुनीता को बुलाया और कुछ पदार्थ सुंघाया। जिससे वह सम्मोहित हो गई और उनके पीछे पीछे चल दी और ऑटो के पीछे ले जाकर तीनों शातिरों ने उसकी पत्नी के सोने के गहने लूट लिए। जिनकी कीमत करीब सवा लाख रुपए है। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने महिला व दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

महिला को सम्माहित करके लूटपाट की यह कोई पहली घटना नहीं है। बीते 24 अगस्त को पीएनबी बैंक में पैसे जमा करवाने गए सोनू भटठे के मुनीम अराईपुरा निवासी जोगिंद्र को भी सम्मोहित करके 25 हजार रुपए लूट कर आरोपी फरार हो गए थे। यह घटना भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ है। अभी जांच पड़ताल जारी है। पुलिस को मामलें में कोई सफलता नहीं मिली है।

haryanadesk

Share
Published by
haryanadesk

Recent Posts

Narwana में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…

27 mins ago

Bike Thief Gang का भंडाफोड़, चोरी की 9 बाइक व एक बाइक का इंजन बरामद

चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…

47 mins ago

International Peace Day : प्रत्येक व्यक्ति एक शांति योद्धा बने : श्री श्री रवि शंकर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Peace Day : शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं है…

2 hours ago

Former Home Minister Anil Vij की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा

पूर्व मंत्री अनिल विज ने सभी युवाओं को पार्टी के पटके पहनाते हुए उनका भाजपा…

2 hours ago