प्रदेश की बड़ी खबरें

Dr. Sushil Gupta: इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ा जाता तो निश्चित तौर पर…, हरियाणा में कांग्रेस की हार पर बोले AAP नेता

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dr. Sushil Gupta: हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस की हार ने देशभर में घमासान मचाया हुआ है। कई बड़े नेता इस बात का दावा कर चुके हैं कि कांग्रेस की हार खराब रणनीति के कारण हुई है। अब इसी बीच आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का भी बयान सामने आ गया है। दरअसल उनका कहना है कि, हरियाणा में अगर इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ा जाता तो हर हाल में सरकार बदलती और बीजेपी की विदाई होती। इतना ह नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि, अब प्रदेश से भाजपा को आम आदमी पार्टी ही भगाएगी। लेकिन आपको बता दें इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में AAP एक भी सीट नहीं ला पाई।

  • गुप्ता ने कांग्रेस की हार की बताई वजह
  • सुशील गुप्ता का बड़ा दावा

Baba Siddique Murder Case: अब हुआ बड़ा खुलासा, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को भी मारने की थी पूरी कोशिश

गुप्ता ने कांग्रेस की हार की बताई वजह

दरअसल सुशील गुप्ता रविवार को झज्जर में भिवानी-महेंद्रगढ़ और रोहतक लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों और पदाधिकारियों के साथ चुनाव की समीक्षा बैठक में पहुंचे। जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुछ ऐसी बातें कहीं जो हैरान कर देने वाली थी। आपको बता दें, डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि चुनाव जाति और धर्म के नाम पर बांटा गया। इस वजह से आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत कम रहा। लेकिन ऐसी कई सीटें हैं जहां कांग्रेस उससे कम मार्जिन से हारी, जितने वोट आम आदमी पार्टी को मिले। इसके अलावा उन्हीने यह भी कहा कि आप ने जजपा से ज्यादा वोट लिए हैं। वहीं इनेलो और बसपा का गठबंधन होने के बाद भी 30 से ज्यादा सीटों पर इनसे ज्यादा वोट हासिल किए। इसके अलावा उनोहने दावा करते हुए कहा कि बैठक में तय किया है कि हम सभी मिलकर पूरी मेहनत से आगे के लिए संघर्ष करेंगे।

Rao Inderjit Statement: ‘मुझे बागी दिखाया जा रहा, ये…’, शपथ ग्रहण से पहले सामने आया राव इंद्रजीत का बड़ा बयान

सुशील गुप्ता का बड़ा दावा

हरियाणा विधानसभा चुनाव में AAP एक भी सीट नहीं ला पाई। जिसके बाद AAP के नेता कांग्रेस की आलोचना भी करती है। इतना ही नहीं कांग्रेस की आलोचना करते हुए आप नेता सुशील गुप्ता ने बड़ा दावा किया और कहा कि, पार्टी आने वाले ब्लॉक समिति, जिला परिषद, नगर परिषद, नगर पालिका और नगर निगम समेत सभी चुनाव हरियाणा में लड़ेगी। हरियाणा में अरविंद केजरीवाल को तीसरे विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी अपने संगठन को और मजबूत करेगी और हरियाणा की खुशहाली के लिए काम करेगी।

Kejriwal On Baba Siddiqui Murder : ना केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरा देश खौफजदा…बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना

 

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Haryana Politics: अमित शाह और मोहन यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों बनें केंद्रीय पर्यवेक्षक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Politics: हरियाणा में 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का शपथ…

1 second ago

Haryana Politics : प्रदेश की राजनीति में भी बराबरी को…, कब मिलेगी पूरी नुमाइंदगी

साल 2024 के चुनाव में 77 पुरुषों के मुकाबले महज 13 महिला नेत्री ही विधायक…

4 mins ago

School Ragging: ‘बच्चों को किया प्रताड़ित…’, सैनिक स्कूल में की खुलेआम रैगिंग, कई छात्रों को पीटा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), School Ragging: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव गोठड़ा स्थित…

30 mins ago

Pralhad Joshi Statement: ‘सोनिया गांधी ने बहाए थे आतंकियों के लिए आंसू’…, खरगे के आपत्तिजनक बयान पर भड़के प्रह्लाद जोशी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने कई ऐसे बयान दिए जो ना-कबीले-बर्दाश्त…

39 mins ago