IG Bharti Arora Again Sought VRS : आईजी ने फिर मांगी वीआरएस, गृहमंत्री ने किया मंजूर

इंडिया न्यूज, रोहतक : 

IG Bharti Arora Again Sought VRS : हरियाणा के अंबाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा ने दूसरी बार फिर पत्र लिखकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति वीआरएस मांगी है। पहली बार गत 24 जुलाई को उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखकर प्रभु श्रीकृष्ण की साधना करने की इच्छा जाहिर करते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी थी। मगर उनका आवेदन गृहमंत्री अनिल विज ने यह कहकर लौटा दिया था कि वे बेहतरीन अफसर हैं और उनकी सेवाओं की प्रदेश को जरूरत है।

Read More : 25 Fire 1 killed: चाचा भतीजा पर बरसाई गोलियां एक की मौत

पुनर्विचार करने की दी थी सलाह IG Bharti Arora Again Sought VRS

गृहमंत्री, सीएम और आला-अफसरों ने भारती को फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था, लेकिन भारती अरोड़ा ने एक बार फिर से वीआरएस लेने की इच्छा जाहिर करते हुए आवेदन दोबारा भेज दिया है।

Read More : Moolchand Decided हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 500 नई बसें और खरीदेंगे : मूलचंद

भारती ने वीआरएस लेने की दृढ़ इच्छा की जाहिर IG Bharti Arora Again Sought VRS

भारती अरोड़ा ने विभाग और एसीएस गृह की ओर से एक बार फिर से वीआरएस लेने की दृढ़ इच्छा जाहिर की है। खास बात यह है कि प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने भी इस बार मना करने के स्थान पर आवेदन प्रदेश के सीएम मनोहरलाल को भेज दिया है।

Read More : 2017 Padma Shri Wrestlers Demand Bypassed 2017 में जीता था देश के लिए मेडल, अब काट रहे नौकरी के लिए चक्कर

हम उन्हें जबरन नहीं रोक सकते : अनिल विज IG Bharti Arora Again Sought VRS

गृहमंत्री अनिल विज ने दूसरी बार अंबाला रेंज की आईजी द्वाराा वीआरएस का आवेदन मिलने की जानकारी दी है। विज ने कहा कि दूसरी बार उन्होंने आवेदन भेजा है, भारती अच्छी अफसर हैं, लेकिन हम उन्हें जबरन रोक नहीं सकते। इसलिए हमारी ओर से उनके आवेदन को ओके करते हुए सीएम मनोहर लाल के पास भेज दिया गया है। विज ने कहा कि उनकी कृष्ण भक्ति मार्ग पर जाने का उनका व्यक्तिगत मामला है, जिसमें हम दखल नहीं दे सकते।

Read More : Big Relief To Punjab Auto Drivers सभी जुर्माने माफ : चन्नी

10 साल बाद होनी हा रिटायरमेंट IG Bharti Arora Again Sought VRS

यहां बता दें कि भारती अरोड़ा की रिटायरमेंट 2031 में होनी है। लेकिन उन्होंने दस वर्ष पहले ही वीआरएस लेने का निर्णय ले लिया है। गत 24 जुलाई को इस संबंध में डीजीपी को पत्र भेजा था। उनका कहना है कि पुलिस सेवा उनके लिए गर्व और जूनून रही है। आगे की जिंदगी वह धार्मिक तरीके से बिताना चाहती हैं।

Also Read : Gallantry Awards 2021 अभिनंदन का वीर चक्र से अभिनंदन

मीराबाई की तरह करना चाहती हैं साधना IG Bharti Arora Again Sought VRS

भारती चैतन्य महाप्रभु, कबीरदास और मीराबाई की तरह भगवान श्रीकृष्ण की साधना करना चाहती हैं। भारती ने अपने वीआरएस वाले पत्र में भी भक्ति मार्ग का उल्लेख किया था। उनकी शादी हरियाणा कैडर के आईपीएस विकास अरोड़ा से हुई है। वे फिलहाल फरीदाबाद में बतौर कमिश्नर पोस्टिड हैं। आईपीएस दंपति ने हाल ही में मथुरा के बरसाना में अपना घर बनाया है।

Also Read : Agriculture Law जानें 14 सितंबर, 2020 से 19 नवंबर, 2021 तक क्या-क्या हुआ

2012-13 में रेवाड़ी में बनवाई थी गौशाला IG Bharti Arora Again Sought VRS

वर्ष 2012-13 में रेवाड़ी में गौ तस्करी बड़े पैमाने पर होती थी। उस समय आईजी भारती अरोड़ा रेवाड़ी जिले में ही तैनात थी। उस दौरान भारती ने तस्करी पर कड़ा शिकंजा कसते हुए अपराधियों को पकड़ कर कर गौ तस्करी पर काफी हद तक लगाम लगाई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने रेवाड़ी में पंचायत से फंड दिलवाकर श्री मोहन गोपाल गौशाला का निर्माण भी करवाया, जहां आज भी बड़ी संख्या में गाय रखी जाती हैं।

Read More : One Time Settlement Scheme to Emerge PLDB Bank हरियाणा सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाई ओटीएस स्कीम

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भी नौकरी छोड़ बन चुके कथावाचक IG Bharti Arora Again Sought VRS

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। फरवरी, 2021 में वे रिटायर होने वाले थे। सेवानिवृत्ति से 5 महीने पहले ही सितंबर माह में उन्होंने नौकरी छोड़ दी। 2009 में बक्सर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का मंसूबा लिए गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृित्त ली थी, लेकिन कुछ माह बाद ही पुलिस सेवा में वापस आ गए। इसके बाद पुलिस सेवा छोड़ गुप्तेश्वर ने राजनीति में आने के लिए जदयू का दामन थामा।

Also Read : Twin babies असम में जुड़वा बच्चों का जन्म, लेकिन सिर जुड़े हुए

नया स्वरूप धारण कर वृंदावन पहुंचे IG Bharti Arora Again Sought VRS

चुनाव न लड़ पाने के कारण नया स्वरूप धारण कर वृंदावन पहुंचे और यहां धर्म नगरी में वे भगवत संदेश देने लगे। बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। संयुक्त बिहार में कई जिलों के एसपी और रेंज डीआईजी के अलावा वे मुजफ्फरपुर के जोनल आईजी भी रहे हैं। एडीजी मुख्यालय और डीजी बीएमपी का भी उन्होंने पद संभाला था। केएस द्विवेदी के सेवानिवृत होने के बाद फरवरी, 2019 में बिहार के डीजीपी नियुक्त किए गए थे।

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम


Connect With Us:-  Twitter Facebook
developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

5 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

6 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

6 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

6 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

7 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

7 hours ago