HTML tutorial
होम / Haryana Goverment: हरियाणा में प्रदुषण को लेकर सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब इन लोगों को दी जाएगी 1 लाख तक की प्रोत्साहन राशि

Haryana Goverment: हरियाणा में प्रदुषण को लेकर सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब इन लोगों को दी जाएगी 1 लाख तक की प्रोत्साहन राशि

• LAST UPDATED : October 16, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Goverment: हरियाणा में बढ़ते प्रदुषण ने हरियाणा सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। हरियाणा में जहाँ प्रदुषण को कम करने के लिए हजारों प्रयास किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में ही किसानों ने पराली को जलाना अब तक बंद नहीं किया जिसके कारण प्रदुषण और बढ़ रहा है। प्रदुषण की बढ़ती मात्रा की वजह से हरियाणा सरकार ने कई बार चेतावनी भी दी लेकिन अभी तक वहां के किसान बाज नहीं आए। पराली जलाने का सिलसिला अब भी जारी है।

  • किसानों के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान
  • सरकार ने प्रदुषण को लेकर बरती सख्ती

Anil Vij Statement: शपथ समारोह को लेकर क्या बोल गए विज? विपक्ष पर भी साधा निशानाV

किसानों के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

हरियाणा सरकार के कई बार चेतावन देने के बाद जब किसानों ने इस पर रोक नहीं लगाई तो अब प्रदेश की सरकार ने एक और बड़ा फैसला ले लिया है।दरअसल, किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए फतेहाबाद डीसी ने जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिन वाहनों को लेकर हरियाणा के किसानों को गांव-गांव जाकर जागरुक किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि रेड और येलो जोन से ग्रीन जोन में आने वाली ग्राम पंचायतों को 1 लाख और 50 हजार की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। हरियाणा में बढ़ते प्रदुषण को लेकर डीसी ने किसानों से अपील की है और कहा कि पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान दें। पराली न जलाकर उसका उचित प्रबंधन करें।

Nayab Singh Saini: ‘ उसकी चिंता छोड़िए पहले…, CM पद की शपथ लेने से पहले सामने आया मुख्यमंत्री सैनी का बयान

सरकार ने प्रदुषण को लेकर बरती सख्ती

आपको बता दें, धान के अवशेष यानि पराली हर साल शासन और प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। किसान पराली न जलाएं इसके लिए सरकार और प्रशासन किसानों से अपील के साथ-साथ सख्ती भी बरत रहा है। मगर पराली का जलना लगातार जारी है। अब प्रशासन ने किसानों को जागरुक करने के उद्देश्य से अभियान शुरू किया है।इसके लिए दो वीडियो वैन गांव-गांव जाकर किसानों को पराली के जलने से होने वाले नुकसान के बारे में बताएगी और पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को सरकार द्वारा शुरु की गई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Golden Opportunity For ITI Students : आईटीआई पास आउट विद्यार्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox