प्रदेश की बड़ी खबरें

Kurukshetra Rally में CM ने गिनवाई BJP की उपलब्धियां – कहा भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में हरियाणा को बदला और बेहतर भी किया 

  • मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धान की फसल का गुच्छा देकर प्रधानमंत्री मोदी का धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की भूमि पर पहुंचने पर स्वागत और अभिनंदन किया
  • मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा की ओर से प्रधानमंत्री को राम-राम कहा
  • गीता के सिद्धांतों पर चल रही है हरियाणा की भाजपा सरकार : नायब सैनी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kurukshetra Rally : धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र की पावन भूमि पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धान की फसल का गुच्छा देकर स्वागत और अभिनंदन किया। सीएम सैनी ने हरियाणा की ओर से प्रधानमंत्री को राम-राम कहते हुए कहा कि जहां धर्म की लड़ाई स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने लड़ी और उसी लड़ाई में पूरी मानवता को गीता के माध्यम से संदेश निकला। गीता के इसी संदेश के सिद्धांत पर हरियाणा में 10 सालों से भाजपा की सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में पिछले 10 सालों की उपलब्धियां गिनवाई वहीं कांग्रेस के कुशासन की भी पोल खोली।

जनता ने भाजपा के 10 वर्षों का सुशासन भी देखा और अनुभव किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस सरकार के शासन और प्रशासन को भुगता है। हरियाणा की जनता ने भाजपा के 10 वर्षों का सुशासन भी देखा और अनुभव किया है।  उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10 सालों में हरियाणा को बदला है और बेहतर भी किया है। हरियाणा में पिछली सरकारों और भाजपा के 10 साल की सरकार के कार्यों में जमीन और आसमान का अंतर है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय नौकरियां बिकती थी, पर्ची और खर्ची चलती थी। भाजपा की सरकार में अब ना पर्ची और ना ही खर्ची चलती है और ना ही मर्जी चलती है अब तो सिर्फ मेहनत चलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में किसान फसल बेचता था तो पैसा किसी दूसरे के खातों में जाते थे। फसल खराब होने की शिकायत करने पर दो-दो रुपये के चेक दिए जाते थे।

Kurukshetra Rally : पेंशन खुद ही बनकर बैंक खातों में आती

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भाजपा सरकार में किसानों को फसल का पैसा 72 घंटों में उनके खातों में भेज दिया जाता है। फसल का खराब होने पर पूरा मुआवजा दिया जाता है। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय हरियाणा में बुजुर्गों को 500 रुपये पेंशन मिलती थी। भाजपा सरकार ने 10 सालों में इस पेंशन को बढ़ाकर 3 हजार किया। आज पेंशन बनवाने के लिए किसी का चक्कर नहीं लगाना पड़ता, पेंशन खुद ही बनकर बैंक खातों में आती है। पूरे देश में हरियाण ही ऐसा प्रांत है जहां बुजुर्गों को सबसे अधिक पेंशन दी जाती है। कर्मचारियों के ट्रांसफर के मामले में भी पारदर्शिता से काम होता है। कर्मचारी अपनी मर्जी से घर बैठे ट्रांसफर लेते हैं।

क्षेत्रवाद,भाई भतीजावाद को पीछे छोड़कर समान भाव से काम किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की गिनती पहले बेटियों को मारने वाले प्रदेश के रूप में होती थी। 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की ऐतिहासिक धरती से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। हरियाणा की भाजपा सरकार ने हरियाणा के माथे से इस कलंक को मिटाया है और हरियाणा एक, हरियाणवीं एक के मंत्र पर चलते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम डबल इंजन सरकार ने किया है। सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा ने पिछले 10 वर्षों में क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद को पीछे छोड़कर समान भाव से काम किया है।

सीएम ने हरियाणा का नेतृत्व देने पर पीएम मोदी का जताया आभार

नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि आपने एक गरीब किसान के बेटे को हरियाणा का नेतृत्व व सेवा करने का अवसर दिया है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आपने 56 ईंच की छाती के साथ मजबूत नेतृत्व दिया, वहीं हमने 56 दिनों में 126 ऐतिहासिक फैसले जनहित में लिए हैं। सच्ची नीयत और सही संकल्प से बदलाव लाया जा सकता है, इसी को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने काम किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वस्त करते हुए कहा कि हरियाणा के लोगों ने तीसरी बार प्रदेश में कमल खिलाने का मन बनाया हुआ है।

तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलेगा, तीन गुणा रफ्तार से काम करेंगे

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा का जवान देश के लिए जान देता है, हरियाणा का किसान देश के लिए अन्न उगाता है और हरियाणा का पहलवान देश के लिए मेडल लेकर आता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कभी भी देश भक्ति से पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी को भरोसा दिलाते हुए मंच से कहा कि हरियाणा की डबल इंजन की सरकार पीएम मोदी के कदम से कदम मिलाकर चलेगी और तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार तीन गुणा रफ्तार से जनहित के काम करेगी।

कांग्रेस के समय नौकरियों में भेदभाव होता था : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की लहर है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने 2014 में स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाई और भाजपा ने व्यवस्था परिवर्तन किया। कांग्रेस की सरकार में नौकरियों में भेदभाव होता था उसे भाजपा सरकार ने खत्म किया और युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी गई।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 10 वर्षों में गरीब कल्याण की योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचाने का काम भाजपा ने किया है। गरीब व्यक्ति की साझेदारी सरकार में हुई है। उन्होंने कहा कि अब आप लोगों की वोट की ताकत से तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है और नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

Narendra Modi Haryana Kurukshetra Rally Live Update : आज गीता की धरती पर आकर घणी खुशी हो रही : प्रधानमंत्री मोदी

MP Kartikeya Sharma : भाजपा सरकार में पूरे हरियाणा में एक समान हुए विकास कार्य

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

5 mins ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

19 mins ago

Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…

32 mins ago

Narwana में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…

59 mins ago

Bike Thief Gang का भंडाफोड़, चोरी की 9 बाइक व एक बाइक का इंजन बरामद

चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…

1 hour ago