प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

  • हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा
  • राहुल गांधी की मेहनत लाई रंग, कार्यकर्ताओं में किया नए जोश का संचार
  • सीएम पद पर केवल दो ही नाम प्रमुख रूप से लिये जा रहे हुड्डा और सैलजा के सवाल पर सैलजा का जवाब पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana CM Face : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला-दलित सीएम होगा इसका फैसला हाईकमान ही तय करेगा, दावा कोई भी कर सकता है पर फैसला हाईकमान ही लेता है। राहुल गांधी ने धरातल पर मेहनत की है, यात्राओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार किया जिससे कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है।

Haryana CM Face : इसमें कोई दो राय नहीं हरियाणा में बहुमत से कांग्रेस सरकार बनने जा रही

मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं हरियाणा में बहुमत से कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। इसके पीछे तीन फेक्टर है एक राहुल गांधी ने धरातल पर मेहनत की है, यात्राओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार किया है, दूसरा भाजपा विरोधी लहर क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों से परेशान थी, जनता के पास कांग्रेस उचित विकल्प रहा। उन्होंने कहा कि तीसरा फैक्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत जिन्होंने एकजुट होकर पार्टी के लिए जमीन तैयार की।

दावा चाहे कोई करे पर सीएम के नाम का फैसला हाईकमान ही करेगा

हरियाणा में सीएम कौन होगा के जवाब में उन्होंने कहा कि वे पहले भी कह चुकी है, दावा चाहे कोई करे पर सीएम के नाम का फैसला हाईकमान ही करेगा, क्योंकि कांग्रेस में सीएम पद के चयन की एक प्रक्रिया होती है। क्या इस प्रक्रिया में कुमारी सैलजा भी शामिल है के जवाब में उन्होंने कहा कि इसका फैसला भी हाईकमान करेगा। क्या सैलजा की सीएम पद पर दावेदारी रहेगी के जवाब में उन्होंने कहा कि ये दावेदारी शब्द मीडिया की देन है, जब सीएम के नाम पर फैसला होगा तो हो सकता है उसमें एक नाम सैलजा का भी हो सकता है।

जनता के सामने कांग्रेस एक अच्छा विकल्प था जो जनता ने चुना

सीएम पद पर केवल दो ही नाम प्रमुख रूप से लिये जा रहे है एक भूपेंद्र सिंह हुड्डा का तो दूसरा कुमारी सैलजा है के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि लोग बदलाव का मूड बना चुके थे, उनके सामने कांग्रेस एक अच्छा विकल्प था जो जनता ने चुना। उन्होंने कहा कि भाजपा का दस साल का शासन जनता के लिए सिरदर्द बना रहा, भाजपा इन दस सालों में हरियाणा को और दस साल पीछे ले गई।

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान रही

प्रदेश का किसान और मजदूर नाराज रहा, भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान रही। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा दस साल के राज में भी जनता के साथ वो जुडाव नहीं बना पाई। राहुल गांधी की हरियाणा यात्रा से कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ साथ ही जनता को लगा कि कोई उनकी बात समझने वाला भी है, जनता ये भी जानती है कांग्रेस उनकी बात समझती है, कांग्रेस जो कहती है वह करती है।

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

Haryana CM Face: ‘…जो सीएम बनेगा उससे पूछिए’, चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

9 mins ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

54 mins ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

1 hour ago

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

2 hours ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

3 hours ago

Panipat Crime News : पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त तवा बरामद India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : पानीपत…

3 hours ago