होम / Ajay Chautala’s Taunt On BJP : चुनाव में हरियाणा भाजपा का हश्र पंजाब कांग्रेस की तरह होगा : डॉ अजय सिंह चौटाला

Ajay Chautala’s Taunt On BJP : चुनाव में हरियाणा भाजपा का हश्र पंजाब कांग्रेस की तरह होगा : डॉ अजय सिंह चौटाला

• LAST UPDATED : August 31, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ajay Chautala’s Taunt On BJP : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि हरियाणा में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने वाली भाजपा का हश्र भी पंजाब कांग्रेस की तरह होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया था लेकिन कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, अब हरियाणा में भी भाजपा का यही हाल देखने को मिलेगा। वे शनिवार को रोहतक में पत्रकारों से रूबरू थे। अजय चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी रहेंगे इसलिए लोकसभा के विपरीत परिणाम देखने को मिलेंगे।

Ajay Chautala’s Taunt On BJP : भाजपा और हुड्डा की सांठगांठ आज जगजाहिर

एक सवाल के जवाब में अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सांठगांठ आज जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले दस वर्ष से केवल चुनाव के वक्त भूपेंद्र हुड्डा पर ईडी की कार्रवाई करने का नाटक करती है, अगर भाजपा सरकार की मंशा सही होती तो वह बहुत पहले बिना देरी के कार्रवाई कर सकती थी। अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा और भूपेंद्र हुड्डा दोनों जरूरत के अनुसार चुनाव में एक-दूसरे के लिए खुला मैदान छोड़ देते है और यह सबने राज्यसभा चुनाव में भी देखा है।

जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत

बुढ़ापा पेंशन के विषय पर डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार में हिस्सेदार दौरान जेजेपी के ही प्रयासों से आज देशभर में हरियाणा में सबसे ज्यादा बुढ़ापा पेंशन हुई है, अगर जेजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता तो पहली कलम से बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपए होती।

डॉ अजय चौटाला ने यह भी कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुढ़ापा पेंशन 6000 रूपए करने का वादा जनता से किस हिसाब से कर रहे है जबकि वे 10 साल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं, उस समय बुढ़ापा पेंशन क्यूं नहीं बढ़ाई गई? उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर सकते है, भोले-भाले किसानों की जमीन लूटकर बड़े उद्योगपतियों को दे सकते है, इसलिए जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

कर्मठ एवं मजबूत कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं

डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जेजेपी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) गठबंधन के कर्मठ एवं मजबूत कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता संगठित होकर मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का काम करें। अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी हरियाणा में महिलाओं और युवाओं को सबसे ज्यादा टिकट देने का काम करेगी, क्योंकि देश का भविष्य युवा है और उनको राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए जेजेपी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जेजेपी के घोषणा पत्र में गरीब, किसान, कमरे के हितों पर खास ध्यान रखा जाएगा।

Abhay Chautala’s Big Atatement ”मैं पूरे हरियाणा को संभालूंगा”, भाजपा और कांग्रेस में जल्द ही मचेगी भगदड़

JJP leader Devendra Kadian : ”दुष्यंत के जीजा” का होगा डीएनए टेस्ट, महिला का आरोप बेटा पैदा कर अपनाया नहीं 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox