प्रदेश की बड़ी खबरें

Voting stamp On OPD Slip : स्वास्थ्य विभाग में ओपीडी पर्ची पर मोहर लगा किया मतदान का आह्वान

  • हर दिन कटती है 1500 ओपीडी स्लिप, सब पर लगी संदेश लगी मोहर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Voting stamp On OPD Slip : विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान को लेकर जहां अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग भी इससे पीछे नहीं है। मतदाताओं को मतदान के महत्ता को लेकर जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपनी ओपीडी पर्ची पर मतदाता जागरूकता मोहर लगई गई है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी पर्ची पर मतदाता जागरूकता के संदेश चुनाव का पर्व प्रदेश का गर्व को अंकित किया है।

Voting stamp On OPD Slip : वोट जरूर बनवाएं और वोट जरूर करें

ओपीडी पर्ची पर अंकित किए गए संदेश में लिखा है कि वोट जरूर बनवाएं और वोट जरूर करें। जिला मुख्यालय पर सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने इसकी पहल करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया। पूरा प्रदेश चुनाव का पर्व प्रदेश का गर्व मना रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने यह पहल की है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को ओपीडी पर्ची के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि वे मतदान अवश्य करें। ऐसे में स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भी मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मदद करें।

Voting stamp On OPD Slip

सिविल अस्पताल में मतदान के गीत भी चलाए जा रहे

सिविल अस्पताल में हर रोज लगभग 1500 की ओपीडी होती है। ऐसे में पूरे जिले में जितनी भी ओपीडी स्लिप बन रही हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से मोहर लगाई जा रही है कि चुनाव का पर्व प्रदेश का गर्व को अंकित किया गया है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में मतदान के गीत भी चलाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास यह संदेश जा सके कि मतदान अवश्य करें।

मतदान को लेकर चलाई गई मुहिम अच्छी पहल नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे लोगों ने कहा कि पांच अक्टूबर को हरियाणा में चुनाव है। मतदान को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुहिम चलाई गई है, जो बहुत अच्छी पहल है, उन्हें बहुत अच्छा लगा। ऐसे में लोगों को चाहिए कि अपने मतदान का अच्छे, मेहनती, ईमानदार व कर्मठ उम्मीदवार के लिए करें जो क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करे।

मतदान करना सभी का अधिकार

सीएमओ डा. गोपाल गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में ओपीडी पर्ची पर मोहर लगा कर व स्पीकर द्वारा लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। अपने मत का प्रयोग निष्पक्ष तरीके से करना चाहिए। पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदान करना लोगों का अधिकार है।

Panchkula Assembly : पंजाबी समाज का भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता को समर्थन

Anil Vij : खुद भ्रष्टाचार में डूबा आदमी अभी बेल पर हैं….यह कहीं डूब क्यों नहीं जाते ? जानिए विज ने किस पर कसा ये तंज

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

11 mins ago

Rules Are Ignored In Elections : लाउडस्पीकर, डीजे व अन्य कानफोड़ू चुनाव प्रचार का खूब हो रहा प्रयोग

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rules Are Ignored In Elections : नूंह विधानसभा चुनाव को लेकर…

52 mins ago

Neeru Vij : भाजपा विश्व की सबसे विशाल राजनैतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि सबसे अधिक अनुशासित पार्टी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Neeru Vij : भाजपा विश्व की सबसे विशाल राजनैतिक पार्टी…

1 hour ago

Panchkula Assembly : पंजाबी समाज का भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता को समर्थन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panchkula Assembly : पंजाबी समाज की विभिन्न शाखाओं एवं संस्थाओं…

2 hours ago

Panipat Crime : पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थान पर 6 कारों से 19 लाख 63 हजार 800 रुपए कैश किया बरामद

विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर पानीपत पुलिस अलर्ट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime…

2 hours ago