होम / हरियाणा: हिसार में बारिश से छत ढही, मां-बेटी की मौत

हरियाणा: हिसार में बारिश से छत ढही, मां-बेटी की मौत

• LAST UPDATED : July 1, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News : हरियाणा के हिसार जिले के गांव ढंडूर बीड में शुक्रवार अलसुबह एक मकान के छत गिर गई। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई है, वहीं पिता का पैर टूट गया है। पड़ोसियों ने तीनों को मलबे के नीचे से निकाला, लेकिन दो की मौत हो गई। बारिश हाेने से कच्ची छत ढीली होकर गिर गई थी।

मृतकों में रानी देवी और उसकी भांजी की बेटी इंदू की मौत हो गई है। इंदू को रीना ने गोद लिया हुआ था। रानी देवी की उम्र करीब 45 साल और इंदू की उम्र 8 साल थी। वहीं मलबे के नीचे दबने से रीना देवी के पति भीम सिंह का पैर टूट गया। पुलिस ने हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : मणिपुर भूस्खलन : अभी तक 14 शव मिले

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 3 बजे पड़ोसियों ने धड़ाम की आवाज सुनी और दौड़कर गए तो देखा कि भीम सिंह का परिवार मलबे के नीचे दबा है। उन्होंने तुरंत तीनों को मलबे से निकाला, लेकिन तब तक रीना और इंदू की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

गांव के आरटीआई एक्टिविस्ट महेंद्र सिंह गेदर ने बताया कि भीम सिंह और उसकी पत्नी रानी देवी मजदूरी करते थे। मकान की छत कच्ची थी। भीम सिंह ने अपनी बहन गुडडो देवी की दोहती इंदू को गोद लिया हुआ था। बीपीएल परिवार का होने के बावजूद भी भीम सिंह को पक्का मकान बनाने के लिए राशि नहीं मिली थी। अब प्रशासन पीड़ित परिवार को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए।

यह भी पढ़ें : पंजाब में आज से 300 यूनिट बिजली मुफ्त

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox