होम / Former Minister Nirmal Singh : अम्बाला शहर में अधूरे लटके प्रोजेक्ट्स पड़ रहे जनता की श्रद्धा पर भारी : निर्मल सिंह

Former Minister Nirmal Singh : अम्बाला शहर में अधूरे लटके प्रोजेक्ट्स पड़ रहे जनता की श्रद्धा पर भारी : निर्मल सिंह

• LAST UPDATED : September 6, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Former Minister Nirmal Singh : हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने आज अम्बाला शहर में हरियाणा माँगे हिसाब के तहत अम्बाला शहर के अनेको इलाको का दौरा किया उन्होंने कहा की अम्बाला में पिछले 10 साल से अधूरे पड़े विकास कार्यों की वजह से जनता परेशान हो रही है।उन्होंने कहा की शहर का सिटी पार्क बच्चों के लिए एक वरदान था। लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया वहीं कुछ दिन बाद इतिहासिक वामन द्वादशी मेला शुरू होने वाला है।

Former Minister Nirmal Singh : इस मेले से जुड़ी हुई है बहुत बड़ी आस्था

अम्बाला शहर क्या आस पास के इलाकों के लोगो की भी इस मेले से बहुत बड़ी आस्था जुड़ी हुई है। हर बार हिंडोले नोरंगराय तालाब में तैयारे जाते है लेकिन पिछले कई सालों से यह तालाब भी विकास के नाम पर भ्रष्टाचार की बलि चढ़ा हुआ है और लोग अपनी आस्था को पूरा नहीं कर पा रहे। तीन दिन तक यह मेला चलता है। जिसमें भगवान वामन मंडी में विराजमान होते हैं और धूम धाम से मेला मनाया जाता है,आखिरी दिन पूरे शहर से शोभा यात्रा निकाली जाती है और भगवान वामन को तालाब में तैराने की प्रथा है लेकिन अब ये प्रथा भी भ्रष्टाचार की बलि चढ़ा हुआ है।

अधूरे पड़े इन विकास कार्यों को तो पूरा किया जाएगा

निर्मल सिंह ने कहा की जनता खुद को शहर का मुखिया कहने वालो को बदलने के पूरे मूड में है, कांग्रेस की सरकार आते ही इन सभी मुद्दों पर बढ़ चढ़कर काम किया जाएगा और शहर की सड़कों के साथ-साथ अधूरे पड़े इन विकास कार्यों को तो पूरा किया जाएगा। इसके साथ-साथ अम्बाला शहर के रोजगार के लिए आईएमटी लाई जाएगी और शहर को रोजगार का हब बनाया जाएगा।

Vidhan Sabha Election-2024 : थोक में भेजे जाने वाले एसएमएस का खर्च भी प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा

Anil Vij : इस बार का वोट विकास के नाम होगा और अम्बाला छावनी की जनता मेरा चुनाव लड़ेगी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox