प्रदेश की बड़ी खबरें

Dengue : रेवाड़ी में डेंगू का बढ़ता डंक चिंता का विषय बनता जा रहा

India News (इंडिया न्यूज़), Dengue, चंडीगढ़। हरियाणा के जिला रेवाड़ी में डेंगू दिन-ब-दिन अपने पांव पसारता जा रहा है जोकि काफी चिंता का विषय है। इस जिले में अब मरीजों की कुल संख्या 100 को पार कर चुकी है। बता दें कि डेंगू के सबसे ज्यादा मामले शहर में ही मिल रहे हैं। जहां डेंगू फैल रहा है वहीं मलेरिया के भी कुछ केस देखने में आए हैं।

जुलाई से अब तक लिए गए इतने सैंपल

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यहां अभी तक 121 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं जिसने हड़कंप मचा दिया है। आधे से ज्यादा 65 केस अकेले रेवाड़ी शहर में मिले हैं। जुलाई से अब तक सैंपल की बात की जाए तो विभाग ने रेवाड़ी में 1893 सैंपल लिए हैं। इतना ही नहीं जिनके गमलों और कुलरों में काफी समय से पानी भरा दिखा है उनको नोटिस दिया गया है।

ये बोले सीएमओ

रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि सभी तरह के बुखार को डेंगू नहीं कहा जा सकता। जांच के बाद चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही आप अपना सही इलाज कराएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी  को भी अस्पताल में भर्ती होने की भी आवश्यकता नहीं होती।

यह भी पढ़ें : Raksha Bandhan Festival : प्रदेश की 4 छात्राओं ने पीएम को बांधी राखी

यह भी पढ़ें : Ram Rahim : डेरामुखी को इस बार जेल में पहुंची नाममात्र राखियां

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

10 mins ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

41 mins ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

58 mins ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

59 mins ago