Haryana Special Girdawari : सरकार का बड़ा फैसला- स्पेशल गिरदावरी में पटवारी का सहयोग करेंगे क्षतिपूर्ति सहायक

  • फसलों को हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करने के लिए गिरदावरी की प्रक्रिया में आई तेजी

इंडिया न्यूज, Haryana Special Girdawari : हरियाणा सरकार ने बारिश से खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति सहायक लगाए जाएंगे जो गिरदावरी में क्षेत्र के पटवारी का सहयोग करेंगे। हर क्षतिपूर्ति ब्लॉक में एक क्षतिपूर्ति सहायक नियुक्त किया जाएगा। क्षतिपूर्ति सहायक को वेरिफिकेशन के लिए 500 एकड़ का ब्लॉक दिया जाएगा। क्षतिपूर्ति सहायक पटवारी के साथ मिलकर खराब हुई फसल की फोटो, लोकेशन और टाइम स्टांप लगाने का काम करेगा।

मई तक किसानों को खराब हुई फसल का मिलेगा मुआवजा

हरियाणा सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी कराने का फैसला किया था। सरकार की तरफ से मई महीने तक किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार किसानों को अविलंब राहत देना चाहती है, इसी के चलते फसलों को हुए नुकसान के जल्द आकलन के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इस संबंध में उपायुक्तों को पारदर्शी तरीके से अविलंब क्षतिपूर्ति सहायक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

गिरदावरी की प्रक्रिया तेज

मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं गिरदावरी की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसलों को हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करने के लिए गिरदावरी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जल्द ही किसानों को नुकसान की भरपाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Haryana Corona Todays Update : प्रदेश में कोरोना की तेजी से बढ़ रही रफ्तार, दिल्ली से सटे सभी जिलों में हाई अलर्ट

यह भी पढ़ें : Covid-19 News Live Updates : भारत में आज 6,155 नए केस

यह भी पढ़ें : Sonipat Double Murder : पत्नी की तेजधार हथियार और बेटे की गला घोंटकर हत्या

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

7 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

7 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

7 hours ago