Independence Day 2022 : हरियाणा के राज्यपाल सहित कई मंत्रियों ने यहां फहराया तिरंगा

इंडिया न्यूज, Haryana News (Independence Day 2022) : भारत की आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस आज पूरे हरियाणा में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Governor Bandaru Dattatreya) ने अम्बाला में तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समालखा में ध्वजारोहण किया। इनके अलावा, मंत्रीगण व राज्य मंत्री, सांसदों, विधायकों सहित अधिकारी भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और ध्वजारोहण कर शहीदों को याद किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जिला पानीपत के समालखा में आयोजित 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करते हुए।

 

उप मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ में किया ध्वजारोहण

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Deputy Chief Minister Dushyant Chautala) ने बहादुरगढ़ में वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के उपरांत कहा कि डिजिटलाइजेशन, टेक्नोलॉजी व इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में दुनिया भर में भारत अपना लोहा मनवा रहा है। दुनिया की सुपर पावर भी हमारी सेना का आदर करती है। कारों के निर्माण, सर्विस, उत्पादन, आईटी आदि क्षेत्रों में भी भारत का नाम दुनिया भर में लिया जाता है। हम सबके लिए यह गर्व की बात यह है कि हरियाणा ने इन सभी क्षेत्रों में देश को मजबूत बनाने का काम किया। जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तो देश दुनिया की सुपर पावर होगा।

उन्होंने हरियाणा को वीरों की भूमि बताते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अनेक कष्ट सहे लेकिन अंग्रेजी सरकार के सामने झुके नहीं। शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु,चंद्रशेखर आजाद, उधम सिंह ने देश की आजादी की खातिर अपने प्राण न्यौछावर किए। देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए हमारे वीर जवानों ने बलिदान देकर तिरंगे का सम्मान बढ़ाया। कृषि क्षेत्र की बात करें तो हरित, श्वेत व नीली क्रांति में नई तकनीकों का इस्तेमाल कर देश के भंडारण में हरियाणा के किसानों ने अपना योगदान दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने असंध में किया ध्वजारोहण

विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता (Gyan Chand Gupta) ने असंध में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के उपरांत सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 से 15 अगस्त तक देश भर में हर घर में तिरंगा की अनूठी मुहिम चलाई है। हर घर के मुंडेर पर लहराता तिरंगा हर देशवासियों को हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अनुपम बलिदानों का स्मरण करवाता है।

हमें गर्व है कि हरियाणा के वीर सपूतों ने आजादी के बाद भी देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जय जवान-जय किसान का नारा हरियाणा के मामले में बिल्कुल सटीक बैठता है। हमारे किसान ने अपने पसीने से देश के अन्न भंडार को भरने का काम किया है, तो हमारे जवान सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा की रक्षा करना शान समझते हैं।

गृह मंत्री ने रादौर में किया ध्वजारोहण

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने स्वतंत्रता दिवस पर रादौर में ध्वजारोहण करने के उपरांत कहा कि आज हर भारतवासी के लिए हर्षोल्लास का दिन है। आज हर गली, हर मोहल्ले में तिरंगा है, हर घर, हर दफ्तर में तिरंगा है, हर वाहन, हर हाथ में तिरंगा है। पूरा देश तिरंगे के रंगों में रंगा है, देशभक्ति के रंग में रंगा है। रंगा भी क्यों न हो आज हमने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

उन्होंने कहा कि हम सबके लिए गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 से 15 अगस्त तक देशभर में हर घर में तिरंगा की अनूठी मुहिम चलाई है। हरियाणा वासियों ने भी उसी जोश और जज्बे के साथ अपने 60 लाख घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। विज ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अपने ऐच्छिक कोष से 21 लाख देने की घोषणा की।

शिक्षा मंत्री ने महम में किया ध्वजारोहण

शिक्षा मंत्री कंवर पाल (Kanwar Pal) ने महम में ध्वजारोहण करने के उपरांत प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 1857 की क्रांति सबसे पहले अम्बाला छावनी से शुरू हुई और इस क्रांति के दौरान प्रदेश का हर गांव क्रांति का केन्द्र बन गया था। महम का आजाद चौक भी अंग्रेजी हुकूमत के जुल्मो-सितम के खिलाफ हरियाणावासियों के संघर्ष और बलिदान के साक्षी है।

उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को हमेशा याद रखना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री ने 13 से 15 अगस्त तक देशभर में हर घर में तिरंगाकी अनूठी मुहिम चलाई है। हमारे किसान ने अपने पसीने से देश के अन्न भंडार भरने का काम किया है तो हमारे जवान सेना में भर्ती होकर देश के लिए मर-मिटना अपनी शान समझते हैं।

परिवहन मंत्री ने होडल में किया ध्वजारोहण

परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा (Moolchand Sharma) ने होडल में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के उपरांत कहा कि आज हर भारतवासी के लिए हर्षाेल्लास का दिन है। हर घर पर लहरा रहा तिरंगा पूरे देश को देशभक्ति के रंग में रंग रहा है।

आज हमने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन वीर सैनिकों को भी सलाम किया, जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता व अखण्डता की खातिर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि जो कौमें अपने सेनानियों, अपने शहीदों को याद नहीं रखतीं, उनका अस्तित्व मिट जाता है।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान : रणजीत सिंह चौटाला

बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला (Ranjit Singh Chautala) ने पिहोवा में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के उपरांत कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह हमें देश के लिए जीने और मर-मिटने की प्रेरणा देता है। इसी तिरंगे की खातिर अनेक देशभक्तों ने हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इसी तिरंगे की खातिर देश की सरहदों पर डटे जवान अपनी जान से खेल जाते हैं, परन्तु इसकी शान को जरा भी आंच नहीं आने देते। हर घर की मुंडेर पर फहराता तिरंगा हर देशवासियों को हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अनुपम बलिदानों का स्मरण करवाता है।

कृषि मंत्री ने हांसी में किया ध्वजारोहण

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी.दलाल (JP Dalal) ने हांसी में ध्वजारोहण करने के उपरांत कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित किए जा रहे स्वतंत्रता दिवस को व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है। देश की स्वतंत्रता के लिए हुए आंदोलनों में हांसी एवं हिसार के क्रांतिकारियों का अहम योगदान रहा है।

हांसी में विद्रोह का नेतृत्व करने व मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को सहयोग देने के लिए पत्र लिखने के आरोप में हुकुमचंद जैन, फकीर चंद, मिर्जा मुनीर बेग व मुर्तजा बेग पर राजद्रोह का मुकदमा चलाया गया और उन्हें घर के सामने फांसी पर लटका कर सजा दी गई। अंग्रेजों ने हुकम चंद जैन को दफनाया, जबकि मुनीर बेग को फांसी देने के बाद जला दिया। स्वतंत्रता संग्राम में हिसार व हांसी के निवासियों विशेषकर ग्रामीणों का अविस्मरणीय योगदान रहा।

सहकारिता मंत्री ने फिरोजपुर-झिरका में किया ध्वजारोहण

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल (Dr. Banwari) ने फिरोजपुर-झिरका में आजादी के स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर सम्बोधित करते हुए कहा कि 75 वर्ष पूर्ण कर स्वाधीनता की शताब्दी की ओर अग्रसर हमारे देश में हम सभी को आपसी मतभेद व जात पात के भाव को त्याग कर राष्ट्रीयता के भाव के साथ आगे बढ़ाया है। हम सभी की एकजुटता व देश सेवा की संकल्पना का ही फल है कि आज 75 वर्ष बाद वैश्विक मंच पर भारत हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब व बेसहारा लोगों के कल्याण हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाएं राष्ट्रीय स्तर पर लागू की हैं। इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद व अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

शहरी स्थानीय मंत्री ने मानेसर में किया ध्वजारोहण

शहरी स्थानीय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता (Dr. Kamal Gupta) ने मानेसर में वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के उपरांत कहा कि असंख्य बलिदानों की बदौलत हमें यह आजादी मिली और इस वर्ष होली, दीपावली व तीज त्यौहारों की तरह हम आजादी का उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार उस दिशा में काम कर रही है कि कैसे देश व प्रदेश वासियों का स्वाभिमान बढे़, सम्मान बढ़े और हमारे सैनिकों का मान बढे़। हरियाणा वासियों ने अपने घरों पर तिरंगा लगाकर तिरंगे का आदर व सम्मान किया है।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने लोहारू में किया ध्वजारोण

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली (Devendra Singh Babli) ने लोहारू में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के उपरांत कहा कि आज हमने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दिन को देखने के लिए मां भारती के अनगिनत सपूतों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

उन्हीं के बलिदानों के कारण आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आज हर भारतवासी के लिए हर्षाेल्लास का दिन है। पूरा देश तिरंगे के रंगों में रंगा है। उन्होंने कहा कि जो कौमें अपने सेनानियों, अपने शहीदों को याद नहीं रखतीं, उनका अस्तित्व मिट जाया करता है। ऐसे में अपने उन अमर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करना हमारा नैतिक कर्त्तव्य है, जिनके त्याग, तप और बलिदान के बल पर हमें यह दिन नसीब हुआ।

डिप्टी स्पीकर ने कलायत में किया ध्वजारोहण

विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा (Ranbir Singh Gangwa) ने कलायत में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के तप, त्याग और बलिदान के कारण हमें आजादी मिली। आजादी के लिए अनेक योद्धाओं, अनसंग क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देकर देश की एकता, अखंडता और अस्मिता की रक्षा की। आज हमें उनके द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलते हुए आजादी को सुरक्षित रखने की जरूरत है।

टोहाना में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव (Om Prakash Yadav) ने टोहाना में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने उपरांत अपने संबोधन में कहा कि अमर शहीदों व महान स्वन्त्रता सेनानियों के बलिदान की बदौलत हमें आजादी मिली है और पूरा देश तिरंगे के साथ देशभक्ति के रंग में रंगा है। इस दिन को देखने के लिए मां भारती के न जाने कितने ही सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इसी दिन के लिए असंख्य देशभक्तों ने फिरंगी हुक्मरानों के हाथों कष्ट झेले और यातनाएं सहीं। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और शहीद उधम सिंह सरीखे अनेक देशभक्त फांसी के फंदे पर झूल गए, लेकिन झुके नहीं।

चरखी दादरी में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा (Kamlesh Dhanda) ने चरखी दादरी में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के उपरांत कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चलते हुए सरकार सबकी तरक्की और उत्थान के लिए काम कर रही है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पारदर्शी शासन दिया है।

उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति के दौरान अंबाला, हिसार, हांसी, नारनौल, रोहतक, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात और सिरसा का हर गांव क्रांति का केन्द्र बन गया था। हांसी की लाल सड़क उनकी शहादत की गवाह है। यहां से उठी चिंगारी ने न केवल ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का अंत किया, बल्कि आगे चलकर ऐसा आंदोलन खड़ा कर दिया, जिसके बलबूते पर देशवासी 1947 में अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने में सफल रहे।

नरवाना में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनुप धानक (anup dhanak) ने स्वतंत्रता दिवस पर नरवाना में ध्वजारोहण कर उन्होंने कहा कि जो कौमें अपने सेनानियों, शहीदों एवं पूर्वजों को याद रखती हैं, उनका अस्तित्व हमेशा जिंदा रहता है। उन्होंने कहा कि सुशासन से सेवा के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चलते हुए सबकी तरक्की और उत्थान के लिए काम किया है।

गोहाना में खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री ने किया ध्वजारोहण

खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) ने गोहाना में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर उन्होंने कहा कि आज हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत स्वच्छंद हवा में सांस ले रहे हैं, इसलिए हमें हमेशा अपने सेनानियों व शहीदों को याद रखना चाहिए। उन्होंने आजादी के बाद राष्ट्र की एकता व अखंडता की खातिर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों को भी नमन किया। हम अपने शहीदों के बलिदान का कर्ज तो नहीं चुका सकते, किंतु उनके परिजनों की देखभाल करके उनके प्रति अपनी कृतज्ञता जता सकते हैं।

यह भी पढ़ें : तिरंगा देश की शान, हर नागरिक करे इसका सम्मान : कार्तिक शर्मा

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Yogendra Yadav Statements : हरियाणा के रुझानों को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान , कर दिए कई बड़े दावे

Yogendra Yadav Statements : हरियाणा के रुझानों को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान ,…

7 mins ago

Haryana Election : हरियाणा में AAP पर ही चल गया झाडू, खाता तक नहीं खुलवा सकी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Results 2024 Updates : हरियाणा विधानसभा के चुनाव को लेकर…

16 mins ago

Haryana Crime: पोलिंग बूथ पर वोट डालने से रोका, फिर घर में घुसकर पीटा, जान से मारने की दी धमकी

Haryana Crime: पोलिंग बूथ पर वोट डालने से रोका, फिर घर में घुसकर पीटा, जान…

45 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा की कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा सबसे आगे, जानिए क्या हैं कांग्रेस के हाल ?

Haryana Election 2024: हरियाणा की कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा सबसे आगे, जानिए क्या…

53 mins ago