प्रदेश की बड़ी खबरें

Independence Day 2023 : मुख्यमंत्री फतेहाबाद और राज्यपाल रोहतक में करेंगे ध्वजारोहण

  • कार्तिकेय शर्मा अंबाला कैंट में फहराएंगे तिरंगा

India News (इंडिया न्यूज़), Independence Day 2023, चंडीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा सूची जारी की गई है। इस अनुसार सीएम मनोहर लाल फतेहाबाद और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हिसार में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं सांसद कार्तिकेय शर्मा अम्बाला कैंट में ध्वजारोहण करेंगे।

शाम को हरियाणा राज भवन, चंडीगढ़ में होगा ‘एट होम’

राज्य के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण सुबह नौ बजे के तुरन्त बाद कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर रोहतक में ध्वजारोहण करेंगे और 15 अगस्त, 2023 की शाम को हरियाणा राज भवन, चण्डीगढ़ में ‘एट होम’ होगा।

उपरोक्त के अलावा बनवारी लाल अंबाला शहर में, रणजीत चौटाला भिवानी, संदीप सिंह फरीदाबाद में, कमलेश ढांडा, ओमप्रकाश यादव झज्जर में, कमल गुप्ता कैथल में, देवेंद्र सिंह बबली जींद में, होम मिनिस्टर अनिल बीच कुरुक्षेत्र में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर महेंद्रगढ़, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर नूह में, स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा पानीपत में, सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंदरजीत रेवाड़ी में, सांसद सुनीता दुग्गल सिरसा में कृषि मंत्री जेपी दलाल सोनीपत में और मोहनलाल बडोली यमुनानगर में झंडा फहराएंगे।

वहीं इसी तरह से विधायक भी अलग-अलग हल्का में झंडा फहराएंगे। उपमंडल/ब्लॉक/पंचायत मुख्यालय/बड़े ग्राम स्तर पर भी समारोह आयोजित होंगे। यदि उपरोक्त महानुभावों में से कोई उक्त स्थानों पर किन्हीं कारणों से नही पहुँच पाता तो वहां सम्बन्धित उपायुक्त/उप मण्डल अधिकारी (नागरिक)/तहसीलदार ध्वजारोहण करेंगे।

यह भी पढ़ें : Abhay Chautala Security Issue : प्रदेश सरकार को झटका, कोर्ट ने दिए इनेलो विधायक की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश

यह भी पढ़ें : Suswagatam Portal : सुप्रीम कोर्ट में ‘सुस्वागतम’ पोर्टल शुरू

यह भी पढ़ें : Nuh Violence : मुठभेड़ में 2 आरोपियों को दबोचा, एक के पैर में लगी गोली

यह भी पढ़ें : PM Modi : प्रधानमंत्री शाम 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर देंगे जवाब

यह भी पढ़ें : By-Election 2023 : 6 राज्यों की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव 5 सितंबर को : निर्वाचन आयोग

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

अगर कांग्रेस चुनाव जीती तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? जानिए भूपेंद्र हुड्डा ने क्या कहा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए…

1 hour ago

एग्जिट पोल के आंकड़ों पर बृजभूषण सिंह का बयान, ‘हरियाणा पर बोलना मना है’

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो…

2 hours ago

किसी दावे का कोई महत्व नहीं, एग्जिट पोल के नतीजों के बाद अनिल विज ने दिया बयान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Exit Poll Result 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के…

3 hours ago

Karnal News : पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध…

17 hours ago

Haryana Assembly Elections : कमल का फूल खिलाने के लिए मडंप छोड़ पोलिंग बूथ पर पहुंचा दूल्हा, वहीं लोगो ने बताया नौटंकी  

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक दूल्हे ने…

17 hours ago

Panipat Rural Assembly : भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए किया मतदाताओं का आभार व्यक्त

मतदान के रुझान से स्पष्ट पानीपत ग्रामीण में भाजपा भारी मतों से जीत रही भाजपा…

18 hours ago