प्रदेश की बड़ी खबरें

Birender Singh : उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत ने भाजपा को दिखाया आइना : बीरेंद्र सिंह

  • भाजपा का चढाव अब धीरे-धीरे नीचे उतर रहा

  • कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर किया मंथन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Birender Singh : पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की राजनीतिक सोच कांग्रेस को मजबूत करना है। सभी कार्यकर्ता मित्रों और रिश्तेदारों से मिल कर भाजपा की विफलताओं को बताएं। भाजपा की कार्यशैली के प्रति लोगों को विश्वास नहीं रहा है। वहीं लोकसभा चुनाव और उपचुनाव का आपस में कोई संबंध नहीं है। पहले भाजपा का जो चढ़ाव था अब वह नीचे आने लगा है। भाजपा पूरे तौर पर फेल हो चुकी है। जिसका फायदा उठाकर भ्रष्टाचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों के न्यायप्रिय मांगों को इग्नोर करोगे तो अन्याय ही कहेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह सोमवार को राजीव गांधी महाविद्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह भी रहे। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनके सुझाव लिए गए।

भाजपा सरकार को जमकर लिया आड़े हाथों

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इसलिए कार्यकर्ता जीजान से जुट जाएं। कार्यकर्ताओं की शक्ति बढ़ेगी तो राजनीतिक में जो आपकी सोच है कि कांग्रेस को मजबूत किया जाए, वो पूरी होगी। कांग्रेस को भी मजबूत करने में बल मिलेगा। हर घर पर, रिश्तेदारी, भाईचारे में दस्तक दी जाए। उन्हें बताया जाए कि भाजपा के दस साल कितने विफल रहे हैं। जनसमर्थन को अपने साथ जोडऩे के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उपचुनाव में अलग-अलग जगहों से अलग-अलग नतीजे आए हैं। इंडिया गठबंधन के 10 उम्मीदवार जीते हैं ओर केवल तीन ही भाजपा के जीते हैं। जिससे साफ जाहिर है कि भारतीय जनता पार्टी का जो एक चढ़ाव था अब वह नीचे उतरना शुरू हो गया है। उसी का यह परिणाम उपचुनाव में जनता ने दिया है। चाहे वह किसी भी राज्य में हो। तमिलनाडु में भी लोगों की यही सोच है, अब हिमाचल प्रदेश भी ऐसे ही रिजल्ट दे, पंजाब भी ऐसे ही रिजल्ट दे, वेस्ट बंगाल भी दे तो इनको सिर्फ दो सीटें मिली हैं। 13 में से 10 सीटें इंडिया गठबंधन ने जीत कर भविष्य की तरफ इशारा कर दिया है।

बीजेपी की विचाराधारा से लोग अलग हो रहे

अब साफ है कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से लोग अलग हो रहे हैं। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों का विश्वास भाजपा में नही रहा है। इसलिए लो संगठित होकर आगे बढ़ रहे हैं। किसान इस मामले में अग्रणीय भूमिका में हैं। क्योंकि किसान ने एक लंबा संघर्ष किया है और आर्थिक समृद्धि में किसान और कमेरे वर्ग का अगर इसी रफ्तार से उसका शोषण रहा तो, भाजपा से लोग बिल्कुल विमुख हो जाएंगे।

बीरेंद्र सिंह ने 25 जून को कांग्रेस द्वारा इमरजेंसी लगाने वाले दिन को भाजपा द्वारा संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित किए जाने के सवाल पर कहा कि यह दिन इनको बाद में याद आता है जब 25-26 जून जो जा चुकी है। अब आगे कोई नई झूठ निकालना हो तो निकाल सकते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल व लगातार बढ़ रहे क्राइम को लेकर कहा कि भाजपा जिसको स्वराज बोलते हैं लेकिन वह पूरी तरह फेल है। इसलिए भ्रष्टाचार, क्राइम बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें : Dushyant Chautala on Digital Library : गांवों में बनवाई डिजिटल लाइब्रेरी की सुध ले भाजपा : दुष्यंत चौटाला

यह भी पढ़ें : Congress Workers Meeting Sonipat : हमने अपने घोषणा पत्र में जो घोषणाएं की हैं वो जरूर पूरी होंगी : हुड्डा 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : प्रत्याशी के चुनावी खाते में जुड़ेगा बल्क एसएमएस का खर्च

मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी से लेनी होगी बल्क एसएमएस सेवा की अनुमति India News Haryana (इंडिया…

3 hours ago

Delhi’s New CM Atishi : दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी

नई दिल्ली, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi's New CM Atishi : दिल्ली की नई…

4 hours ago

Health Department की टीम ने निजी क्लीनिक पर की छापेमारी

दवाइयों को जब्त करके क्लीनिक को किया सील जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी…

4 hours ago

Anurag Dhanda Taunts INLD : लोकसभा चुनाव की तरह एक बार फिर वोट कटवा पार्टी साबित होगी इनेलो

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anurag Dhanda Taunts INLD : आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार…

4 hours ago

Deepender Hooda : बीजेपी के इशारे पर वोट काटू पार्टियां व आजाद उम्मीदवार मैदान में उतरे, मतदाता रहें सावधान

बीजेपी को अगर सत्ता से बाहर करना है तो कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताएं आजाद या…

4 hours ago