भारत में आज फिर बढ़े कोरोना केस

इंडिया न्यूज, New Delhi : कोरोना की तीसरी लहर जारी है। इसमें कोरोना फिर अपने पांव पसारता नजर आ रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। भारत में आज संख्या में दोबारा फिर उछाल देखा गया है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 2,710 नए मामले सामने आए हैं। रिकवरी रेट 98.75% है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

देश में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,24,539 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 24 घंटे में कोरोना से 14 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, वहीं बात करें गुरुवार की तो देश में कोरोना के 2,628 नए मामले सामने आए थे, बुधवार को देश में कोरोना के 2,124 नए मामले आए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में सक्रिय मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 400 सक्रिय केस बढ़ने के बाद कुल एक्टिव केस 15,814 हो गए हैं।

चीन के वुहान में पाया गया था पहला केस 

मालूम रहे कि 17 नवंबर, 2019 से पूरे विश्व ने कोरोना महामारी का दंश झेला है। 2019 में आई पहली लहर, फिर 2020 में दूसरी और 2021 में तीसरी लहर ने सबको काफी प्रभावित किया है। चीन के शहर वुहान में पहला केस पाया गया था। कोरोना के तीनों दौर में न जानें कितने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों को खोना पड़ा और आज भी देखा जाए तो विश्व में कोरोना का जड़ से खात्मा नहीं हुआ, लगातार केसों में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अवंतीपोरा और श्रीनगर मुठभेड़ में 4 आतंकियों को किया ढेर

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

59 mins ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

1 hour ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

1 hour ago