इंडिया न्यूज, India Corona News: देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार केस बढ़ रहे हैं जोकि चिंता का विषय है। आज 3 माह बाद कोरोना ने फिर लंबी छलांग लगाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक बीते 24 घंटों में भारत में 4041 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। भारत में सबसे अधिक मामले देखे जाएं तो यह केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में एक बार फिर मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
जहां लगातार केस बढ़े हैं वहीं इस दौरान 10 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। देश में अब कुल मृतकों की संख्या 5,24,651 हो गई। संक्रमित मरीजों की संख्या भी अब 43,168,585 पर पहुंच गई है।
गुरुवार यानि कल की बात करें तो 24 घंटे में कोरोना के 3,712 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे और पांच की मौत हुई थी। नए केसों में से 80% से ज्यादा 5 राज्यों में ही मिले हैं। एक सप्ताह से लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं।
17 नवंबर, 2019 से पूरे विश्व ने कोरोना महामारी का दंश झेला है। चीन के शहर वुहान में पहला केस पाया गया था। 2019 में आई पहली लहर, 2020 में दूसरी और 2021 में तीसरी लहर ने सबको काफी प्रभावित किया है। लेकिन अब फिर केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। कोरोना के तीनों दौर में न जानें कितने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों को खोना पड़ा और आज भी देखा जाए तो विश्व में कोरोना का जड़ से खात्मा नहीं हुआ, लगातार केसों में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की सभी तैयारियां पूरी, 250 करोड़ की आएगी लागत
Connect With Us : Twitter Facebook
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…