इंडिया न्यूज, India Corona News: देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है, वहीं आज फिर इस संख्या में मामूली कमी आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 2,685 नए केस सामने आए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट इस समय 0.60% पर बना हुआ है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 33 लोगों ने जान गंवाई है। भारत में कोरोना की शुरूआत से अब तक कुल 5,24,572 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 2,158 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,09,335 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.75% है। देशभर में अब तक कुल 1,93,13,41,918 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।
कल यानि शुक्रवार को देश में कोरोना के 2,710 नए केस आए थे, जबकि गुरुवार को देश में कोरोना के 2,628 नए मामले आए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारत में सक्रिय केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 494 एक्टिव केस बढ़ने के बाद कुल एक्टिव केस 16,308 हो गए हैं।
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…