इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
आखिर कब कोरोना का पूरी तरह से खात्मा होगा, इसके बारे में तो कुछ कहा नहीं जा सकता, फिलहाल कोरोना की इस तीसरी लहर में देशभर में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। आज इस संख्या में फिर से बढ़ौत्तरी देखी गई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों को देखा जाए तो देशभर में कोविड-19 के 2,628 नए मामले सामने आए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट इस समय 0.58% पर बना हुआ है।
24 घंटो में जहां 2,167 कोविड मरीज ठीक हुए हैं, वहीं 18 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,24,525 लोग जान गंवा चुके हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,04,881 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.75% है। पूरे भारत में अब तक कुल 1,92,82,03,555 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
देश में कोरोना के 2,124 नए मामले कल सामने आए थे, जबकि मंगलवार को देश में कोरोना के 1,675 नए केस आए थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में सक्रिय मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 443 एक्टिव केस बढ़ने के बाद कुल सक्रिय केस 15,414 हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को सजा आज
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…