भारत में कोरोना थमा नहीं, 2202 नए केस

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
2019 से शुरू हुआ कोरोना का दौर अभी भी थमा नहीं है, क्योंकि देश में अभी भी लगातार कभी केस कम तो कभी केस बढ़ते नजर आ रहे हैं। भारत में आज नए केसों में थोड़ी गिरावट रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 2,202 केस आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार सोमवार को देश की दैनिक सकारात्मकता दर रविवार को 0.61% से मामूली बढ़कर सोमवार को 0.74% हो गई। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामले 17,317 हो गए हैं जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है।

इतने लोग ठीक हुए

पिछले 24 घंटों में 2,550 उडश्कऊ रोगी इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,25,82,243 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान कुल 27 मरीज इस वायरस के कारण जिंदगी की जंग गवा चुके हैं। देश में मरने वालों की संख्या 5,24,241 हो गई। जहां तक कोविड टीकाकरण का संबंध है, पिछले 24 घंटों में 3,10,218 टीके लगाए गए। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश ने अब तक 1,91,37,34,314 वैक्सीन जैब्स दिए हैं। देश ने अब तक 84.41 करोड़ टेस्ट किए हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 2,97,242 टेस्ट किए गए।

देश में कुल इतने सक्रिय केस

रविवार को देश में जहां कोरोना के 2,487 नए केस आए थे, वहीं शनिवार को देश में कोरोना के 2,858 नए मामले आए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 17,317 एक्टिव मामले हो गए हैं।

दुनिया में पहला केस…

ज्ञात रहे कि 17 नवंबर, 2019 को पहले केस का पता चला था जोकि चीन के वुहान शहर से था। तब से लेकर आज तक पूरे विश्व कोरोना का दंश झेल रहा है, न जाने कितने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों को खोना पड़ा है। 2019 में आई पहली लहर के बाद अब तीसरी लहर चल रही है, बेशक कई राज्यों में केस थमे हैं, लेकिन हरियाणा सहित कई राज्यों में फिर से बढ़ा है।

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई…’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल का संदेश

Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई...’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल…

3 mins ago

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है’, चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा क्यों बोला?

Nayab Singh Saini: 'कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है', चुनाव के बीच नायब सैनी ने ऐसा…

15 mins ago

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर Rahul…

41 mins ago

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

2 hours ago