India Corona Todays Update : देश में आज फिर केस बढ़े

इंडिया न्यूज, India Corona Todays Update : भारत में कोरोना (Corona) के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है, कल जहां 5500 से नीचे केस आए थे वहीं आज मामलों में फिर उछाल देखने में आया है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार बुधवार को सुबह 8 बजे तक 24 घंटों का आंकड़ा देखा जाए तो 7,231 नए कोविड मामले सामने आए हैं, वहीं कोरोना से 10,828 लोग ठीक भी हुए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो रिकवरी रेट बढ़ रहा है।

India Corona Todays Update : 24 घंटे में इतने लोगों ने गंवाई जान

दैनिक सकारात्मक दर 2.05% तक जा पहुंची है। वहीं पिछले 24 घंटों की बात करें तो मौत का आंकड़ा कुल 5,27,874 तक जा पहुंचा है। देश में आज 45 लोगों की मौत हुई है। महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 38 लाख के पार पहुंच गई है। इस समय रिकवरी रेट 98.67% है।

देश में कुल इतने सक्रिय केस

आपको जानकारी दे दें कि कल यानि मंगलवार को देशभर में कोरोना के 5,439 केस सामने आए थे, जबकि सोमवार को 7,591 मामले सामने आए थे। देश में आज एक्टिव केस 64,667 रह गए हैं जबकि कल संख्या 65,732 थी।

वर्ष 2020 में इतनी हो गई थी संक्रमितों की संख्या

मालूम रहे कि देश में 7 अगस्त, 2020 को कोरोना की लहर तेज हो गई थी जिसमें मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। जिस कारण देशभर में हड़कंप मच गया था। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर, 2020 को 50 लाख, वहीं 28 सितंबर की बात करें तो 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार केस हो गए थे।

यह भी पढ़ें : Sonali Phogat Murder Case Update : पीए सांगवान ने सोनाली को पिलाई थी ड्रग्स

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

8 hours ago