होम / देश में एक बार फिर बढ़ा कोरोना, आज इतने केस

देश में एक बार फिर बढ़ा कोरोना, आज इतने केस

• LAST UPDATED : July 2, 2022

इंडिया न्यूज, India Corona Update: देशभर में कोरोना महामारी की रफ्तार में तेजी चल रही है। पिछले 24 घंटों में 17,092 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 14,684 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। बता दें कि इस दौरान 29 संक्रमित मरीज जिंदगी की जंग हारे हैं। एक्टिव केस एक लाख से पार यानि 1,09,568 हो गए हैं। ज्ञात रहे कि बीते बुधवार को 18,819 नए केस मिले थे।

इन राज्यों में अधिक केस

देश के 6 राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इनमें केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल हैं। सबसे अधिक केस केरल और महाराष्ट्र में देखे जा रहे हैं। केरल-महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में भी रोजाना केस दो हजार से ऊपर आ रहे हैं।

इस राज्य में अधिक मामले

नए संक्रमितों की संख्या में सभी राज्यों में केरल आगे है। यहां रोजाना 3,000 से ज्यादा केस मिल रहे हैं। इससे पहले 28 मई को 2,999 नए संक्रमित मिले थे। पिछले घंटे की बात करें तो यहां 3,904 पॉजिटिव केस मिले, जबकि 15 संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई।

चीन के वुहान में फिर बढ़े केस

दुनियाभर में कोरोना वायरस का दंश देने का आरोप झेल रहे चीन के वुहान में भी फिर कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है। वुहान की करीब सवा सौ करोड़ की आबादी जहां रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। ऐसे में यहां एक बार फिर लॉकडाउन जैसे हालात नजर आ रहे हैं। चीन ने अपने दो बड़े शहरों शंघाई और बीजिंग में एक जून से ही लॉकडाउन हटाया था लेकिन यहां जीरो कोविड की नीति एक बार फिर फेल साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox