India Corona Update Today: देशभर में आज आए 18,815 केस

इंडिया न्यूज, India Corona Update: भारत में कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कुछ दिनों पहले जहां केस 15 हजार के आस पास चल रहे थे वहीं सप्ताह भर से कोरोना के केस रफ्तार पकड़ते जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में भारत में 18,815 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। वहीं अगर मौत के आंकड़ों की बात की जाए तो 38 लोग जिंदगी की जंग हारे हैं। दैनिक संक्रमण की दर बढ़कर भी 5% तक पहुंच गई है। India Corona Update Today

एक्टिव और मौत के आंकड़ों पर एक नजर (India Corona Update Today)

Activa Cases In India

वहीं जहां कोरोना के केसों में बढ़ौत्तरी देखी जा रही है वहीं मौत का आंकड़ा भी अभी थमा नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार की सुबह ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1,22,335 हो गई है। नए मरीज मिलाकर देश में कुल कोरोना केस की संख्या अब 4,35,85,554 हो गई है। इसी तरह 38 और मौतों के साथ कुल मृतकों संख्या 5,25,343 तक जा पहुंची है।

अभी तक इतनी लग चुकी वैक्सीन

Corona Vaccine

केंद्र द्वारा लगातार वैक्सीन अस्पतालों में दी जा रही है। सक्रिय केस कुल संक्रमितों के 0.28% हैं, वहीं कोविड से रिकवरी रेट 98.51% है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 2,878 की बढ़ोतरी हुई। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों में भी बढ़ौतरी हुई है जिसकी कुल संख्या 4,29,37,876 है। जबकि मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। अब तक लोगों को वैक्सीन की 198.51 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

वुहान में भी फिर कोरोना गति पकड़ता जा रहा

दुनियाभर में कोरोना वायरस का दंश देने का आरोप झेल रहे चीन के वुहान में भी फिर कोरोना गति पकड़ता जा रहा है। है। वुहान की करीब सवा 100 करोड़ की आबादी में जहां रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। ऐसे में यहां एक बार फिर लॉकडाउन जैसे हालात नजर आ रहे हैं। चीन में जीरो कोविड की नीति एक बार फिर फेल साबित हो रही है।

देश के 5 राज्यों में सबसे ज्यादा नए केस

corona patient

देश में 5 राज्य ऐसे है, जहां से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे है। इनमें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक शामिल है। पश्चिम बंगाल में, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमित लोगों के आंकड़ों में 23% बढ़ोतरी हुई है।

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 2 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को राज्य में 3 संक्रमितों की मौत हो गई। कोरोना के शुरुआती दौर से लेकर अब-तक हुई मौत के आंकड़ो में, महाराष्ट्र सबसे आगे चल रहा है। महाराष्ट्र में, टोटल 1 लाख 47 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Car Accident : कार नदी में बही, पंजाब के 9 लोगों की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

6 mins ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

42 mins ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

1 hour ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

3 hours ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

5 hours ago