India Corona Update : देशभर में कोरोना के 228 नए मामले

इंडिया न्यूज, New Delhi (India Corona Update) : चीन व अन्य देशों में कोरोना का कहर जारी है, वहीं भारत भी इसी कारण अलर्ट मोड पर आ चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 228 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सक्रिय केसों की बात करें तो लगातार गिरावट आ रही है और अब यह संख्या 2503 हो गई है। अब तक कोरोना के कुल 4.46 करोड़ (4,46,79,547) मामले आ चुके हैं। वहीं 24 घंटों में 4 लोग जिंदगी की जंग हारे हैं जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 5,30,714 हो गया है।

दैनिक सकारात्मक दर

वहीं, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80% है। आंकड़ों के अनुसार भारत में अभी तक कुल 4,41,46,330 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। बात करें देश में 7 अगस्त 2020 की तो उस दौरान संक्रमितों की संख्या 20 लाख थी, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पास केस आ गए थे।

देश में 19 दिसंबर, 2020 को ये मामले एक करोड़ तक जा पहुंचे थे जिसने चारों ओर हड़कंप मचाकर रख दिया था। पिछले साल चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इतना ही नहीं 25 जनवरी 2022 को तो संक्रमण के मामले चार करोड़ के भी पार हो गए थे।

विश्व में अभी तक वैरिएंट्स के ये रूप आए सामने

अभी तक पूरे विश्व में कोरोना वैरिएंट्स के अलग-अलग रूपों की बात की जाए तो 7 रूप इसके सामने आ चुके हैं, जिसमें सबसे पहले चीन में 2019 में पहला वैरिएंट मिला जिसका नाम था ओरिजिनल वायरस, फिर 2020 में यूनाइटेड किंगडम में अल्फा, 2021 में साउथ अफ्रीका में बीटा, 2021 में ब्राजील में गामा, 2021 में भारत में डेल्टा, 2021 में ही कई देशों में ओमिक्रॉन और 2020 में चीन में ओमिक्रॉन बीएफ.7 सामने आया है।

ये भी पढ़ें : Punjab Truck Operators Strike Over : ट्रक ऑपरेटरों की सरकार के साथ वार्ता सिरे चढ़ी, शंभू बॉर्डर खोला

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Kurukshetra University में ‘रत्नावली’ का आगाज़, इतने दिन चलेगा ये राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव   

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kurukshetra University : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव…

3 hours ago

Heroin Recovered : पति-पत्नी 378 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार, बाज़ार में हेरोइन इतनी..कीमत !!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Heroin Recovered : बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल…

3 hours ago

Women Safety को लेकर महिला आयोग गंभीर, 7 माह में आयोग में पहुंची इतनी…शिकायत, 95 प्रतिशत का समाधान 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Women Safety : हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल…

4 hours ago

Rewari News : पत्नी ने पति को ड्यूटी पर जाने से रोका, पति नहीं माना तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : जिले के गांव जयसिंहपुर खेड़ा में दो बच्चों…

4 hours ago