इंडिया न्यूज, India Corona Update: देशभर में कोरोना आज एक बार फिर उग्र हो गया है। कोरोना ने एक बार फिर लंबी छलांग लगा दी है। आज इस संख्या में काफी उछाल देखा गया है। कल की अपेक्षा आज 1000 से ज्यादा केस आए हैं। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार गुरुवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 3,712 नए केस सामने आए हैं, जिसने एक बार फिर सबकी धड़कनों को बढ़ा दिया है। अगर आज की तरह केस लगातार बढ़ते गए तो कोरोना की चौथी लहर से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
बता दें कि पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 5 लोगों ने दम तोड़ा है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,24,641 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 2,584 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,20,394 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.74% है। देश भर में अब तक कुल 1,93,70,91,104 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।
यह भी पढ़ें : मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने यह उगला राज
कल देश में जहां कोरोना के 2,745 नए मामले सामने आए थे वहीं मंगलवार को देश में कोरोना के 2,338 नए मामले आए लेकिन आज कोरोना केसों में काफी बढ़ौत्तरी देखी गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में एक्टिव केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 1,123 एक्टिव केस बढ़ने के बाद कुल एक्टिव केस 19,509 हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में मॉनसून सीजन में बारिश के खूब आसार
Yogendra Yadav Statements : हरियाणा के रुझानों को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान ,…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Results 2024 Updates : हरियाणा विधानसभा के चुनाव को लेकर…
Haryana Election Results: "हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया...," रुझानों को लेकर अनिल…
Haryana Crime: पोलिंग बूथ पर वोट डालने से रोका, फिर घर में घुसकर पीटा, जान…
Haryana Election 2024: हरियाणा की कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा सबसे आगे, जानिए क्या…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Results 2024 Updates : हरियाणा विधानसभा के चुनाव को…