होम / देश में आज फिर कोरोना बम फूटा, 8329 नए केस

देश में आज फिर कोरोना बम फूटा, 8329 नए केस

• LAST UPDATED : June 11, 2022

इंडिया न्यूज, India Corona News: भारत में आज फिर कोरोना बम फूटा। आज भी देश में नए मामले 8 हजार के पार आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 8,329 नए मामले सामने आए हैं। बढ़ते केस चिंता का विषय बनता जा रहे हंै। कल यह आंकड़ा 7,584 था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को दैनिक सकारात्मकता दर 2.41% दर्ज की गई है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.75% पर पहुंच गई है।

10 लोग जिंदगी की जंग हारे

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 10 लोग जिंदगी की जंग को हारे हैं, वहीं 4,216 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,24,757 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में महामारी की शुरूआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,48,308 हो गई है। रिकवरी रेट 98.69% है। देशभर में अब तक कुल 1,94,92,71,111 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।

कुल इतने सक्रिय केस

शुक्रवार को देश में कोरोना के 7,584 नए मामले सामने आए थे जबकि गुरुवार को 4518 नए मामले आए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में सक्रिय मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब कुल एक्टिव केस 40,370 हो गए हैं।

चीन के वुहान में पाया गया था पहला केस

मालूम रहे कि 17 नवंबर, 2019 से पूरे विश्व ने कोरोना महामारी का दंश झेला। 2019 में आई पहली लहर, फिर 2020 में दूसरी और 2021 में तीसरी लहर ने सभी को काफी प्रभावित किया है। चीन के शहर वुहान में पहला केस पाया गया था। कोरोना के तीनों दौर में न जाने कितने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों को खोना पड़ा। आज भी विश्व में कोरोना का जड़ से खात्मा नहीं हुआ।

बचाव के लिए क्या करें?

  • दूसरों से कम से कम 1 मीटर दूरी बनाए रखें।
  • सार्वजनिक रूप से मास्क पहनें।
  • यदि बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई है, तो चिकित्सकीय सहायता लें।
  • अपने हाथों को बार-बार साफ करें। साबुन और पानी या अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
  • खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को अच्छी तरह ढक लें।
  • अगर आप अस्वस्थ महसूस करते हैं तो घर पर ही रहें।

यह भी पढ़ें : हरियाणा राज्यसभा चुनाव रिजल्ट 2022 : कार्तिकेय शर्मा 2966 वोट हासिल कर जीते

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags: