India Coronavirus : आज आए 20408 नए संक्रमित मरीज

इंडिया न्यूज, India Coronavirus : भारत में कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 20,408 नए कोविड मामले सामने आए हैं। कल की बात करें तो एक केस अधिक था। यानि कल 20409 केस आए थे मंत्रालय के अनुसार आज दैनिक सकारात्मकता दर 5.05% और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.82% दर्ज की गई।

इतने लोगों ने तोड़ा दम

पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो कोरोना से 54 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,26,312 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4.33 करोड़ के पार पहुंच गई है। इस समय रिकवरी रेट 98.48% है। देशभर में अब तक कुल 203 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।

कुल एक्टिव केस 1,43,384

देश में कुछ समय से लगातार सक्रिय केसों में बढ़ौतरी देखी जा रही है। इस समय कुल एक्टिव केस 1,43,384 हो गए हैं। 29 जुलाई को एक्टिव मरीजों की संख्या 1,43,988 थी।

7 अगस्त, 2020 को कोरोना की लहर में आई तेजी

मालूम रहे कि देश में 7 अगस्त, 2020 को कोरोना की लहर तेज हो गई थी, जिसमें मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी, जिस कारण चारों तरफ हड़कंप मच गया था।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, वहीं 28 सितंबर की बात करें तो 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर, 2020 को 90 लाख का आंकड़ा पार हो गया था।

यह भी पढ़ें: Haryana Corona Update: हरियाणा में पिछले 24 घंटे में 689 नए कोरोना मामले, 4 की मौत

यह भी पढ़ें: Panipat Toll Plaza से गुजरने वाले वाहन चालकों को करना होगा अतिरिक्त भुगतान

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

1 hour ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

2 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

2 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

3 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

5 hours ago