होम / भारत में आज 14506 कोरोना के केस

भारत में आज 14506 कोरोना के केस

• LAST UPDATED : June 29, 2022

इंडिया न्यूज, India Corona Update: देशभर में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ती दिख रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 14,506 नए मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें कि यह कल की अपेक्षा 23.0% अधिक केस हैं। वहीं भारत में अब तक देश में 4,34,33,345 कोरोना केस आ चुके हैं। मौत की संख्या की बात की जाए तो 24 घंटे में कोरोना से 30 लोगों की मौत हुई है। ज्ञात रहे कि कल यानि मंगलवार को देश में 11,793 केस आए थे।

सबसे ज्यादा केस इस राज्य में

अगर सबसे अधिक केस आने वाले राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा 5 सबसे संक्रमित राज्य हैं। महाराष्ट्र में आज 3,482 नए केस, केरल में 2,993, तमिलनाडु में 1,484, कर्नाटक में 968 और बंगाल में 954 नए मामले सामने आूए हैं। अकेल महाराष्ट्र में 24.0% केस आए हैं।

देश में एक्टिव केस की संख्या जानें

देश में जहां 24 घंटे में 30 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक देश में कोरोना से 5,25,077 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में रिकवरी रेट अभी भी 98.56% है। पिछले 24 घंटे में देश में 11,574 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देश में 4,28,08,666 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अब कुल एक्टिव केस 99,602 पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें : हरियाणा के मौसम में 29-30 जून को दिखेगा मॉनसून

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox