होम / India News Haryana Kurukshetra Manch : आज सीएम विंडो के माध्यम से घर बैठे ही न्याय मिल रहा : नायब सैनी

India News Haryana Kurukshetra Manch : आज सीएम विंडो के माध्यम से घर बैठे ही न्याय मिल रहा : नायब सैनी

• LAST UPDATED : September 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), India News Haryana Kurukshetra Manch, चंडीगढ़ : इंडिया न्यूज हरियाणा के कुरुक्षेत्र मंच कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा किया गया। सत्र के दौरान आज अनेक राजनीतिक हस्तियां अपनी-अपनी विचारधारा रखेंगे। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी ने भी मंच पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सांसद सैनी ने मोदी सरकार के 9 साल के विकास कार्यों की काफी सराहना की।

आज देश में टैक्स पेयर की संख्या भी बढ़ी है। आज लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। आज सीएम विंडो के माध्यम से घर बैठे ही न्याय मिल रहा है। पिछले 9 साल में जो रोजगार मिला उतना रोजगार कांग्रेस के राज में नहीं मिला।

कांग्रेस के राज में सिर्फ और सिर्फ घोटाले ही हुए

भाजपा सांसद नायब सैनी ने एक बार फिर कहा कि कांग्रेस के राज में सिर्फ और सिर्फ घोटाले ही हुए हैं। वहीं मंच पर जब अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र के सन्निहित सरोवार पर नशेड़ियों का अड्‌डा बनने की बात की तो इस पर नायब सैनी और अशोक अरोड़ा में जमकर बहस हुई। इस मुद्दे पर सैनी ने कहा कि इसको लेकर हमारी सरकार गंभीर है।

यह भी पढ़ें : India News Haryana Kurukshetra Manch : केंद्र सरकार ने लोगों को धोखा दिया : अशोक अरोड़ा

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox