इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
INDIA NEWS-JAN KI BAAT PUNJAB OPINION POLL : इंडिया न्यूज़-जन की बात के ओपिनियन पोल में पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बनती दिख रही है, जबकि सर्वे में कांग्रेस (Congress) की मौजूदा सरकार को पंजाब की जनता ने नकार दिया है।
हालांकि कांग्रेस आप के बाद दूसरी बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) तीसरे नंबर पर है जबकि बीजेपी (BJP) ज्यादा फायदा होता नहीं दिख रहा है।
सर्वे में आप को 58-65, कांग्रेस को 32-42, शिरोमणि अकाली दल को 15-18, बीजेपी+ को 1-2 और अन्य को 0-1 सीट मिलती दिख रही है। वोट शेयर में आप को 38-39%, कांग्रेस को 34.5- 35%, शिरोमणि अकाली दल (SAD) को 19- 20%, बीजेपी+ को 5- 6% और अन्य को 1-2.5% वोट मिलते दिख रहे हैं।
इंडिया न्यूज़-जन की बात के सर्वे में पंजाब के लोगों से जब ये पूछा गया कि चुनाव में मुख्य मुद्दा क्या है तो 23.4% लोगों ने महंगाई, 16% लोगों ने विकास, 20.8% लोगों ने बेरोजगारी, 8.9% लोगों ने ड्रग्स, 10.2% लोगों ने शिक्षा को मुख्य मुद्दा बताया। कृषि कानून (Agricultural law) क्या चुनावी मुद्दा बनेगा के सवाल पर 70% लोगों ने हां जबकि 20% लोगों ने नहीं कहा।
क्या पीएम मोदी (PM Modi) की सुरक्षा में चूक का मतदाताओं पर असर होगा के सवाल पर 60% लोगों ने हां और 40% लोगों ने नहीं कहा।
मौजूदा सरकार के बारे में आपकी राय के सवाल पर 23.4% लोगों ने अच्छा, 43.2% लोगों ने औसत और 33.4% लोगों ने खराब बताया। INDIA NEWS-JAN KI BAAT PUNJAB OPINION POLL
Read More : Superfast Train हिसार से दिल्ली अब पौने दो घंटे में
Connect With Us: Twitter | Facebook | Youtube
Haryana Election 2024: 'आपने ऐसा नहीं किया तो'..., BJP के बागियों को पीयूष गोयल की…
बोले- भाजपा संकल्प पत्र हर हरियाणवी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला India News Haryana…
Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा,…
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार India News Haryana (इंडिया न्यूज), Innocent…
Haryana Assembly Elections: "हरियाणा सरकार सो रही है": कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किस पर…
Shakti Rani Sharma: 'कालका के मतदाता कांग्रेस विधायक से नाराज', आखिर ऐसा क्यों बोलीं शक्ति…