होम / India News Manch Agriculture and animal husbandry today in india गांव समृद्ध तो किसान समृद्ध : पुरुषोत्तम रूपाना

India News Manch Agriculture and animal husbandry today in india गांव समृद्ध तो किसान समृद्ध : पुरुषोत्तम रूपाना

• LAST UPDATED : December 16, 2021

इंडिया न्यूज मंच पर पहुंची बड़ी हस्तियां

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
India News Manch Agriculture and animal husbandry today in india देश के सभी मुद्दों को लेकर राजधानी दिल्ली के इम्पीरियल होटल में गुरुवार को इंडिया न्यूज मंच प्रदान किया गया। इस दौरान मत्स्य पालन एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाना ने ‘खुशहाल गांव, खुशहाल भारत’ पर कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना पीएम ने देखा और इसी वजह से वह किसानों को समृद्ध बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च किया है। पीएम का मानना है कि यदि गांव समृद्ध होंगे तो किसाना समृद्ध होंगे। मैं गुजरात की बात करता हूं अमूल प्रोजक्ट से 125 करोड़ रुपए गांव तक जाते हैं। इससे किसानों को फायदा पहुंच रहा है। किसानों को जागरूक करने के लिए गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों में अधिकारियों के साथ सेमिनार और अभियान चलाया, जिससे किसान काफी जागरूक हुए। कोरोना से पशुओं को भी बचाने की योजना है। पीएम ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन करने के लिए काम कर रहे हैं।

यहां देखें लाइव

https://www.youtube.com/watch?v=64S09_rsHBA&feature=youtu.be

सरकार उपलब्ध करा रही बेहतर सुविधाएं (India News Manch Agriculture and animal husbandry today in india)

एक सवाल के जबाव में मंत्री ने कहा कि ग्रामीण लोगों का पलायन को रोकने के लिए सरकार गांव में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इनमें पशुपालन, मछली पालन, मुर्गा फार्म और बकरी पालन के जरिए भी लोगों की आमदनी बढ़ रही है। पशु से दूध उत्पादन में दुनिया में नंबर वन हैं। हमारे पास बढ़िया किस्म की गाय और भैंस हैं। दूध की क्वालिटी दुनिया में सबसे अच्छी है। पशुपालन के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजगार मिल रहा है। छोटे किसानों की लागत खेती करने में अधिक आती है, इसे कम करने के लिए बड़े किसानों के साथ साझेदारी कर लागत को कम किया जा रहा है। एमएसपी की सिफारिश स्वामीनाथन ने की थी जिसे मोदी सरकार ने पूरी की और लागत पर 50% मुनाफा देने का काम किया गया। पीएम से अधिक किसानों का हितैषी कोई नहीं है। जनता सब देख रही है, विपक्ष नौटंकी कर रहा है। संसद को विपक्ष चलने नहीं दे रहा है।

Also Read : India News Manch Vijay Diwas Remembrance ‘कितने रण में है हिन्दुस्तान’ सेशन शुरू

Connect Us –  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox