Indian Navy’s Warship INS Ranveer Exploded पानीपत के गांव का लाल भी शहीद

इडिया न्यूज, मुंबई।
Indian Navy’s Warship INS Ranveer Exploded भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस रणवीर में मंगलवार को हुए विस्फोट में पानीपत का नौसैनिक कृष्ण (47) भी शहीद हो गया है। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को मुंबई से पानीपत उनके गांव सुताना आने की संभावना है। बता दें कि जैसे ही नौसैनिक के शहीद होने की खबर उनके गांव में पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया। ज्ञात रहे कि सुबह मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आईएनएस रणवीर में विस्फोट से नौसेना के 3 सैनिक शहीद हुए वहीं 11 नौसैनिक घायल हो गए।

8 वर्ष पहले भाई भी हो हो चुका है शहीद (INS Ranveer Exploded)

गांव सुताना के ग्रामीणों ने बताया कि कृष्ण का भाई विष्णु भी सेना में थे और 8 साल पहले देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इतना ही नहीं, पिता गोपीचंद ने भी सेना में रहते हुए अपनी जान दे दी। परिवार के तीन सदस्य देश सेवा में शहीद हो गए।

बेटी भी नौसेना में तैनात (Indian Navy’s Warship)

कृष्ण की बेटी भी पिता की तरह ही नौसेना में हैं। अभी हाल ही में कृष्ण का पूरा परिवार मुंबई ही रहता था। वहीं पानीपत में भाई सुभाष रहता है।

विस्फोट कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं (Indian Navy)

आईएनएस रणवीर के एक कंपार्टमेंट में मंगलवार को विस्फोट हुआ जिसमें 3 नौसैनिक शहीद और 11 नौसैनिक घायल हुए। वहीं मालूम नहीं हुआ कि विस्फोट कैसे हुआ है, फिलहाल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके लिए एक बोर्ड भी गठित किया गया है।

Also Read: Delhi Breaking News फिर मिले लावारिस बैग, हड़कंप

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

5 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

5 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

6 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

6 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

7 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

7 hours ago