होम / भारतीय महिला हॉकी टीम की हॉकी स्टिक की हो रही नीलामी, जानिए अभी कितनी है कीमत

भारतीय महिला हॉकी टीम की हॉकी स्टिक की हो रही नीलामी, जानिए अभी कितनी है कीमत

BY: • LAST UPDATED : September 26, 2021

संबंधित खबरें

दिल्ली

भारतीय महिला हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपनी यात्रा की शुरुआत के बाद से लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उसके बाद से टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ओलंपिक के इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी की। कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व में टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची। लेकिन टीम फाइनल मैच में कांस्य पदक से चूक गई। हालांकि महिला टीम ने जिस तरह बहादुरी के साथ खेलकर भारत का नाम रौशन किया वह आश्चर्यजनक था। इन सब के बावजूद टीम सभी का दिल जीतने में सफल रही। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने जमकर तारीफ की

महिला हॉकी टीम जब भारत लौटी तो स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की। पीएम ने कहा कि आप सबने बहुत अच्छा खेला है। आप लोगों ने पिछले पांच वर्षों में इस खेल को बहुत कुछ दिया है। इस खेल के लिए आपने बहुत पसीना बहाया है और आपकी मेहनत और पसीने का भुगतान हो सकता है। आप भले ही जीत न दर्ज कर पाए हो लेकिन देश की करोड़ों लड़कियों के लिए आप प्रेरणा बन गए हों। पीएम मोदी से मुलाकात के मौके पर टीम की खिलाड़ियों ने ओलंपिक में इस्तेमाल की गयी एक हॉकी स्टिक उन्हें भेंट की। नीले रंग की हॉकी स्टिक पर रानी रामपाल, सविता पूनिया, नवजोत कौर, लालरेम्सियामी, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, दीप ग्रेस, सुशीला चानू, सलीमा टेटे, मोनिका मलिक, निशा वारसी, नेहा गोयलम उदिता समेत पूरी टीम की खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं।

अब भारत सरकार खेल प्रेमियों को महिला हॉकी टीम के उस ऐतिहासिक उपहार को पाने का मौका दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी 17 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर 2021 तक चलेगी। दिलचस्प बात यह है कि इसमें भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टिक भी शामिल है। आधार मूल्य, जो शुरू में 80,000 रुपये रखा गया था।  अब 11 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस नीलामी में कोई भी व्यक्ति https://pmmementos.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर भाग ले सकता है। इस नीलामी से प्राप्त राशि को नमामि गंगे परियोजना पर खर्च किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT