प्रदेश की बड़ी खबरें

Many Parties Ready For Alliance : इनेलो और जेजेपी गठबंधन के सहारे सत्ता के शिखर तक पहुंचने का कर रही प्रयास

  • दिग्विजय चौटाला की माने तो प्रदेश में जेजेपी महागठबंधन करेगी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Many Parties Ready For Alliance : हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी हैं। इसी बीच जेजेपी महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जेजेपी माह गठबंधन करेगी। महा गठबंधन में कई दल शामिल होंगे। दिग्विजय ने कहा कि हरियाणा में महागठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे। वहीं दिग्विजय चौटाला साफ तौर पर कहा कि जेजेपी भाजपा के साथ नहीं जाएगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा कि भाजपा का काम धोखा देना है,  बीजेपी ने हमें साथ रख कर प्रताड़ित किया है।

Many Parties Ready For Alliance : जेजेपी भी गठबंधन की राह पर नजर आ रही

हरियाणा में सियासी शोर और प्रचार का जोर तेज हो गया है। राजनीतिक दल चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन एक सवाल हर किसी के जहन में उठा रहा है कि हरियाणा में अबकी बार, किसकी बनेगी सरकार ? प्रदेश में एक तरफ कांग्रेस और बीजेपी अकेले अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरने जा रही है, तो दूसरी पार्टी जैसे इनेलो और जेजेपी गठबंधन के सहारे सत्ता के शिखर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।  2024 के विधानसभा चुनाव में इनेलो जहां, बसपा के साथ गठबंधन का ऐलान कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। दोनों पार्टियों में सीटों का फॉर्मूला भी तय हो चुका है। वहीं, दूसरी और इनेलो के साथ जेजेपी भी गठबंधन की राह पर नजर आ रही है।

महागठबंधन में कई दल शामिल होंगे

जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा में महागठबंधन होने की बात कही है। दिग्विजय चौटाला की माने तो प्रदेश में जेजेपी महागठबंधन करेगी। इस महागठबंधन में कई दल शामिल होंगे। वहीं, जेजेपी के दावेदार आम आदमी पार्टी ने ही पानी फेर दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने दुष्यंत चौटाला को नसीहत दी और कहा कि दुष्यंत चौटाला आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर भ्रम ना फैलाएं। आम आदमी पार्टी की जननायक जनता पार्टी से गठबंधन को लेकर कोई भी बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला चुनाव पर ध्यान दें तो ऐसे में सवाल उठता है कि हरियाणा में गठबंधन से किसे फायदा होगा और किसे नुकसान होगा?

Unemployment के भीषण संकट के दौर से गुजर रहा प्रदेश और देश : कुमारी सैलजा

BJP Assembly Ticket Distribution : इस बार BJP की विधानसभा टिकट वितरण पर हो सकता है बड़ा बदलाव

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago