प्रदेश की बड़ी खबरें

INLD-BSP Alliance : हरियाणा में इनेलो-बसपा का गठबंधन : अभय चौटाला

  • मिलकर लड़ेंगे हरियाणा विधानसभा का चुनाव

India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD-BSP Alliance : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो और बसपा ने गठबंधन कर लिया है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला और बसपा सुप्रीमो मायावती के बीच हाल ही में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

जी हां, इनेलो और बीएसपी ने आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अभय चौटाला ने बड़ा दावा किया और कहा कि लोगों की भावनाओं के आधार पर आज इनेलो और बसपा में गठबंधन हुआ है। गरीब आदमी को अधिकार मिले, इसके लिए दोनों पार्टियां काम करती रही हैं। चौधरी देवीलाल हों या काशीराम दोनों ने ही इस देश से उद्योगपतियों के कब्जों को हटाने के लिए काम किया है।

INLD-BSP Alliance : हरियाणा के अन्य दलों को भी अपने साथ लेकर बनाएंगे एक मोर्चा

अभय चौटाला ने कहा कि आज देश पर कुछ उद्योगपतियों का कब्जा आज अंबानी और अड़ानी जैसे उद्योगपतियों के कब्जे में हैं। हम मिलकर हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी और कांग्रेस दोनों को सत्ता से दूर रखने के लिए काम करेंगे। हम हरियाणा के अन्य दलों को भी अपने साथ लेकर एक मोर्चा बनाएंगे। आने वाले समय में गठबंधन की सरकार हरियाणा में बनेगी।

37 सीटों पर BSP और 53 सीटों पर इनेलो लड़ेगी चुनाव

वहीं इस दौरान बीएसपी नेता आकाश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सीटों काे भी फाइनल कर दिया गया है। उन्होंने बताय कि 37 सीटों पर बीएसपी और बाकी सीटों पर 53 चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें : Sarwan Singh Pandher on Shambhu Border : हमारे निर्णय पर हाईकोर्ट ने लगाई मुहर : पंधेर

यह भी पढ़ें : Punjab Haryana HC on Shambhu Border : एक सप्ताह में शंभू बॉर्डर खोले हरियाणा सरकार

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

24 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

11 hours ago