INLD-BSP की बढ़ी टेंशन - बादली सीट से साझा उम्मीदवार दो दिन से लापता
India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD-BSP Candidate Missing : हरियाणा के झज्जर जिले की बादली विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी (BSP) और इनेलो (INLD) गठबंधन के साझा प्रत्याशी महेंद्र सिंह दो दिन से लापता हैं। वहीं इस संबंध में बादली के डीसीपी शुभम सिंह ने कहा कि उनको सोशल मीडिया के जरिये से सूचना मिली थी और तभी पुलिस की एक टीम महेंद्र के घर भी भेजी गई थी, लेकिन अभी तक किसी ने भी पुलिस को लिखित रूप से इस बारे कोई शिकायत नहीं दी है। डीसीपी ने कहा कि उक्त मामले के संबंध में अगर पुलिस के पास कोई शिकायत आती है तो उस पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने आमजन यह भी अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें।
जानकारी मुताबिक बहुजन समाज पार्टी (BSP) और इनेलो (INLD) गठबंधन के साझा प्रत्याशी महेंद्र सिंह पिछले दो दिन से घर से लापता है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने उसकी काफी खोजबीन की, मगर इसके बावजूद भी गांव पेलपा निवासी महेंद्र सिंह का कोई पता नहीं चल सका है। वहीं पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश दोचनियां, प्रदेश महासचिव प्रवीण फतेहपुरी और उनकी टीम जब बसपा प्रत्याशी महेंद्र के घर पहुंचे तो महेंद्र की पत्नी शिक्षा देवी ने बताया कि उनके पति अपने रिश्तेदारी में या अन्य परिजनों के पास पैसे लेने की बात कह कर गए थे।
लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी नहीं लौटे है, जिसके बाद से ही परिजन काफी परेशान है और वह इस गुमशुदगी को लेकर एसडीएम बादली से मिले और बीएसपी पदाधिकारियों ने महेंद्र का पर्चा रद्द न करने की मांग की। वहीं एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र का पर्चा रद्द नहीं होगा, जब तक प्रत्याशी स्वयं पर्चा रद्द न करवाए। तब तक पर्चा रद्द नहीं माना जाता। वहीं पार्टी जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश दौचानिया व प्रदेश के महासचिव प्रवीण फतेहपुरी ने बताया कि वे पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाएंगे।
Manohar Lal in Bahadurgarh : कांग्रेस का एक ही काम, जनता को भड़काना : मनोहर लाल
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Surajkund International Crafts Mela : दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेले…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Smack Smuggling Case : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 12.55 ग्राम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP State President Sushil Gupta : आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…
भगवान श्रीराम के पिता दशरथ ने विश्राम कर भगवान शिव की स्थापना की थी पूजा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…